1 ओवर में 4, 4, 4, 4, 4… एशिया कप से पहले PAK बल्लेबाज ने दिखाया खतरनाक फॉर्म, 175 के स्ट्राइक रेट गेंदबाजों को धोया

1 ओवर में 4, 4, 4, 4, 4… एशिया कप से पहले PAK बल्लेबाज ने दिखाया खतरनाक फॉर्म, 175 के स्ट्राइक रेट गेंदबाजों को धोया


एशिया कप में सलमान आगा की अगुवाई वाली पाकिस्तान टीम अपने अभियान की शुरुआत ओमान के खिलाफ 12 सितंबर को करेगी. इसके बाद उसका सामना भारत से है. इस टूर्नामेंट की शुरुआत से पहले एक पाकिस्तानी बल्लेबाज ने खतरनाक फॉर्म हासिल कर ली है. इस विस्फोटक बल्लेबाज ने यूएई के खिलाफ हाल ही में हुए एक मुकाबले में तूफानी बैटिंग से तहलका मचा दिया. 175 के स्ट्राइक रेट से गेंदबाजों की धुनाई तो की ही, साथ ही एक ओवर में 5 चौके लगाकर महफिल लूट ली.

खतरनाक फॉर्म में ये बल्लेबाज

दरअसल, यह बल्लेबाज पाकिस्तान के ओपनर फखर जमान हैं. फखर जमान ने यूएई में खेली जा रही अफगानिस्तान, पाकिस्तान और यूएई के बीच टी20 इंटरनेशनल ट्राई सीरीज के 5वें मुकाबले में तूफानी बैटिंग की. फखर जमान ने तीन नंबर पर बैटिंग करते हुए 44 गेंदों में 77 रन ठोके. इस पाकिस्तानी ओपनर ने 175 के स्ट्राइक रेट से बैटिंग की, जिसमें 10 चौके और दो छक्के शामिल रहे. बड़ी बात यह रही कि उन्हें पारी के अंत तक यूएई का कोई भी गेंदबाज आउट करने में कामयाब नहीं रहा. 

Add Zee News as a Preferred Source


ये भी पढ़ें: अब टीम इंडिया की जर्सी पर छपना नहीं आसान, BCCI ने अचानक लिया बड़ा फैसला, किसे दिया झटका?

एक ओवर में ठोके 5 चौके

फखर जमान एक गेंदबाज के तो पीछे ही पड़ गए और उसके ओवर में चौकों की झड़ी लगा दी. दरअसल, पहली पारी के आखिरी ओवर में ऐसा हुआ, जब मुहम्मद जवाद उल्लाह गेंदबाजी कर रहे थे. पहली गेंद पर फखर जमान ने दो रन लिए. इसके बाद लगातार 5 गेंदों पर 5 चौके ठोके. इस तरह उन्होंने इस आखिरी ओवर से 22 रन बटोरे. इसके दम पर पाकिस्तान ने 5 विकेट के नुकसान पर 171 रन का स्कोर खड़ा किया और मुकाबला 31 रन से नाम किया. फखर जमान का इस फॉर्म में रहना पाकिस्तान के लिए एशिया कप के लिहाज से अच्छी खबर है. 

ये भी पढ़ें: टीम इंडिया के स्टार क्रिकेटर ने सेलेक्टर पद के लिए किया अप्लाई, रिपोर्ट्स में चौंकाने वाला दावा

एशिया कप के लिए पाकिस्तान की टीम

सलमान आगा (कप्तान), अबरार अहमद, फहीम अशरफ, फखर जमान, हारिस रऊफ, हसन अली, हसन नवाज, हुसैन तलत, खुशदिल शाह, मोहम्मद हारिस (विकेटकीपर), मोहम्मद नवाज, मोहम्मद वसीम, साहिबजादा फरहान, सईम अयूब, सलमान मिर्जा, शाहीन शाह अफरीदी, सुफियान मुकीम.



Source link