न लोगो-न ब्रांड…सीने पर सिर्फ तिरंगा, एशिया कप में सिर्फ देश के लिए खेलेगी टीम इंडिया

न लोगो-न ब्रांड…सीने पर सिर्फ तिरंगा, एशिया कप में सिर्फ देश के लिए खेलेगी टीम इंडिया


Last Updated:

Asia Cup jersey sponsorship Indian cricket team: भारतीय टीम यूएई में नौ सितंबर से शु रू होने वाले एशिया कप में बिना किसी मेन स्पॉन्सर के खेलेगी, क्योंकि बोर्ड ने बोली जमा करने की आखिरी तारीख 16 सितंबर तय की है.

एशिया कप में बिना स्पॉन्सर के उतरेगी टीम इंडिया
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट टीम एशिया कप में बिना स्पॉन्सर के मैदान पर उतरने वाली है. क्रिकेट इतिहास में यह एक बेहद अनोखा और बड़ा पल माना जा रहा है. 9 सितंबर से यूएई में शुरू होने जा रहे एशिया कप में भारत की जर्सी पर किसी कंपनी का नहीं बल्कि सिर्फ ‘इंडिया’ लिखा होगा.

जानें पूरा मामला
दरअसल, भारतीय क्रिकेट बोर्ड (BCCI) और पिछले स्पॉन्सर ड्रीम-11 के बीच कॉन्ट्रैक्ट खत्म हो चुका है. नए स्पॉन्सर की तलाश जरूर चल रही है, लेकिन एशिया कप से पहले कोई नई डील फाइनल नहीं हो पाई है. भारतीय बोर्ड ने टेंडर बुलवाया है और बोली जमा करने की आखिरी तारीख 16 सितंबर तय की है.

4000000000…महंगी हुई टीम इंडिया की स्पॉन्सरशिप, एक मैच से इतने करोड़ पाएगा BCCI

किसी कंपनी का नहीं देश का नाम होगा
टी-20 फॉर्मेट में होने जा रहे एशिया कप की शुरुआत 9 सितंबर से हो रही है. भारत को पहला मैच 10 तारीख को यूएई के खिलाफ तो 14 तारीख को चिर प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान के खिलाफ खेलना है. ऐसे में ये संभव ही नहीं कि इन मुकाबलों के दौरान भारत की जर्सी पर किसी ब्रांड का नाम और लोगो हो.

खिलाड़ियों के लिए भी खास पल
एशिया कप के दौरान अपनी जर्सी पर किसी प्राइवेट कंपनी की जगह देश या बीसीसीआई का नाम प्लेयर्स के लिए भी खास पल होगा. खिलाड़ी मैदान पर जब बिना किसी ब्रांड के सिर्फ INDIA लिखी जर्सी पहनकर उतरेंगे, तो उनका फोकस सिर्फ खेल और देश के सम्मान पर होगा. यह क्षण हर खिलाड़ी के करियर में एक अनोखी याद बनकर रहेगा.

BCCI ने बढ़ाए स्पॉन्सरशिप के रेट्स
भारतीय क्रिकेट टीम की जर्सी को अब प्रायोजित करना और महंगा हो जाएगा क्योंकि बीसीसीआई (भारतीय क्रिकेट बोर्ड) ने द्विपक्षीय श्रृंखला के लिए दाम प्रति मैच 3.5 करोड़ रुपये और बहुपक्षीय टूर्नामेंट में प्रति मैच 1.5 करोड़ रुपये कर दिए हैं. ये रेट पहले द्विपक्षीय मैचों के लिए 3.17 करोड़ रुपये और बहुपक्षीय मैचों के लिए 1.12 करोड़ रुपये का भुगतान किया जाता था.

Anshul Talmale

फरवरी 2025 से नेटवर्क 18 समूह में डिप्टी न्यूज एडिटर के पद पर कार्यरत. पत्रकारिता में एक दशक का अनुभव. बतौर रिपोर्टर कई नेशनल-इंटरनेशनल इवेंट के साक्षी. इलेक्ट्रॉनिक मीडिया से करियर की शुरुआत. जागरण न्यू मीडिया…और पढ़ें

फरवरी 2025 से नेटवर्क 18 समूह में डिप्टी न्यूज एडिटर के पद पर कार्यरत. पत्रकारिता में एक दशक का अनुभव. बतौर रिपोर्टर कई नेशनल-इंटरनेशनल इवेंट के साक्षी. इलेक्ट्रॉनिक मीडिया से करियर की शुरुआत. जागरण न्यू मीडिया… और पढ़ें

homecricket

न लोगो-न ब्रांड…सीने पर सिर्फ तिरंगा, सिर्फ देश के लिए खेलेगी टीम इंडिया



Source link