भोपाल में एकतरफा प्यार के चलते युवती पर हमला: सीहोर से आया आरोपी, शादी से इनकार पर काट डाली नाक – Bhopal News

भोपाल में एकतरफा प्यार के चलते युवती पर हमला:  सीहोर से आया आरोपी, शादी से इनकार पर काट डाली नाक – Bhopal News



भोपाल के गांधीनगर में प्रेमी ने प्रेमिका के के नाक पर धारदार हथियार से वार कर दिया। हमले में युवती को गंभीर चोट आई है। पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। आरोपी युवक सिहोर का रहने वाला है। हाल ही में वो युवती के घर के पास गांधीनगर मे

.

गांधीनगर थाना पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, 21 वर्षीय युवती गांधीनगर में रहती है। वहीं, 24 वर्षीय आरोपी युवक दिनेश जाटव सिहोर जिले के दोराहा का रहने वाला है। दिनेश सिहोर में ड्राइवरी करता है। दिनेश रिश्ते में का लगता है।

गुरुवार को दिनेश ने को मिलने के लिए बुलाया था। जब ​उससे मिलने पहुंची, तो दिनेश ने उसे जबरदस्ती अपनी बाइक पर बैठाया। इसके बाद वो उसे लेकर आईटी पार्क के पास चला गया। यहां दिनेश ने युवती पर उससे शादी करने के लिए दबाव बनाया। उससे शादी करने से मना कर दिया।

जिसके बाद दिनेश ने पास में रखा चाकू निकाला और युवती की नाक पर वार कर दिया। इससे नाक का ऊपर का हिस्सा कट गया। घटना की जानकारी पीड़िता ने कॉल कर अपनी मां को दी। बेटे के साथ मौके पर पहुंची मां ने उसे अस्पताल में भर्ती कराया।



Source link