शाजापुर में 27 अगस्त से चल रहे गणेशोत्सव का कल शनिवार को समापन होगा। श्रद्धालु जादमी बैराज पर गणपति बप्पा की मूर्तियों का विसर्जन करेंगे। इस दौरान चल समारोह भी निकाले जाएंगे।
.
शुक्रवार को शहर के विभिन्न गणेश पंडालों में महाआरती का आयोजन किया गया। आजाद चौक पर सर्व समाज की ओर से महाआरती के बाद प्रसाद वितरण किया गया। इसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए। महुपुरा चौराहे के पंडाल में महिलाओं और पुरुषों ने थाली लेकर आरती की। कई स्थानों पर सुंदरकांड का पाठ भी हुआ।
विसर्जन की तैयारियों को लेकर विधायक अरुण भीमावद, नगर पालिका अध्यक्ष प्रेम जैन, उपाध्यक्ष संतोष जोशी, एसडीएम मनीषा वास्कले और सीएमओ ने जादमी बैराज का निरीक्षण किया। अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। नगर पालिका ने श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए विशेष व्यवस्थाएं की हैं।
गणेशोत्सव के दौरान भक्ति कार्यक्रमों के साथ सांस्कृतिक प्रतिभाओं को भी मंच मिला। श्रद्धालु विसर्जन के समय गणपति बप्पा से अगले वर्ष जल्द आने की प्रार्थना करेंगे।

बड़ी संख्या में भक्तों ने भगवान गणेश की आरती की।