इंदौर में 2 दिनों से लगातार हो रही बारिश के चलते अब फजीहत होने लगी है। शुक्रवार को दोपहर बाद तेज बारिश शुरू हुई जो देर रात तक जारी है। इस दौरान अम्मार नगर, खजराना में एक तीन मंजिला मकान ढह गया।
.
मकान गिरने का एक वीडियो भी सामने आया है। इस दौरान बच्चे और महिलाएं रोने लगी। मकान ढहने से कई मकानों में पानी घुस गया है। जो मकान गिरा है उसमें कितने लोग दबे या नाले में बहे हैं पता नहीं चल पाया है।