रीवा में ईद मिलादुन्नबी जुलूस और स्वच्छता अभियान: आवाम फाउंडेशन ने सफाई कर पेश की मिसाल, अमन-एकता का संदेश – Rewa News

रीवा में ईद मिलादुन्नबी जुलूस और स्वच्छता अभियान:  आवाम फाउंडेशन ने सफाई कर पेश की मिसाल, अमन-एकता का संदेश – Rewa News


रीवा में शुक्रवार को ईद मिलादुन्नबी का त्योहार बड़ी ही धूमधाम और शांति-सद्भाव के साथ मनाया गया। नमाज के बाद मुस्लिम समाज ने मोहम्मदी जुलूस निकाला गया, जिसमें बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए। हाथों में इस्लामिक झंडे थामे मुस्लिम समाज के लोग “सरकार की आम

.

ईद मिलादुन्नबी इस्लाम धर्म के आखिरी पैगंबर हजरत मोहम्मद के जन्मदिन पर मनाया जाता है। इस दिन मुस्लिम समाज के लोग पैगंबर के उपदेशों और उनकी दी हुई इंसानियत व अमन-शांति की सीख को याद करते हैं। लोग एक-दूसरे को मुबारकबाद देते हैं और मिठाई बांटकर खुशी का इजहार करते हैं।

जुलूस के साथ हुआ स्वच्छता अभियान इस अवसर पर रीवा के आवाम फाउंडेशन ने सराहनीय पहल करते हुए स्वच्छता अभियान चलाया। युवाओं ने घोघर स्थित रिसालदार मस्जिद से लेकर एसके स्कूल तक सड़कों की सफाई कर कचरा हटाया। युवाओं का कहना था कि त्योहार केवल जश्न मनाने के लिए ही नहीं होते, बल्कि समाज सेवा और प्रेरणा देने का भी अवसर होते हैं।

शहरभर में निकला जुलूस शहर की छोटी दरगाह, अमहिया, सिंधी चौराहा, शिल्पी प्लाजा, कॉलेज चौराहा, पुराना बस स्टैंड और ढेकहा होते हुए मोहम्मदी जुलूस निकाला गया। रास्ते में स्थानीय लोगों ने जुलूस में शामिल लोगों के लिए पानी और शरबत की व्यवस्था की। इस दौरान गंगा-जमुनी तहजीब की अनोखी मिसाल देखने को मिली, जब दोनों समुदायों ने मिलजुलकर सहयोग किया।

जुलूस और स्वच्छता अभियान के माध्यम से मुस्लिम समाज ने स्पष्ट संदेश दिया कि त्योहारों का असली मकसद समाज में शांति, प्रेम, भाईचारा और स्वच्छता फैलाना है। यह आयोजन आने वाली पीढ़ियों के लिए मिसाल बना।

मुस्लिम समाज के लोगों ने ईद मिलादुन्नबी के अवसर पर सड़कों पर सफाई अभियान चलाया।

मुस्लिम समाज के लोगों ने ईद मिलादुन्नबी के अवसर पर सड़कों पर सफाई अभियान चलाया।



Source link