मुरैना में पदस्थ आईएएस अधिकारी कमलेश कुमार भार्गव को ‘नशा मुक्त भारत अभियान’ में उनके उत्कृष्ट योगदान के लिए सम्मानित किया गया। दतिया जिले में नशे के खिलाफ उनके अभियान और नवाचार को देखते हुए उनका नाम बुक ऑफ़ वर्ल्ड रिकॉर्ड, लंदन में दर्ज किया गया।
.
आईएएस अधिकारी कमलेश कुमार भार्गव का नाम बुक ऑफ़ वर्ल्ड रिकॉर्ड, लंदन में दर्ज किया गया।
दतिया में नशे के खिलाफ अभियान
जिला पंचायत मुरैना के मुख्य कार्यपालन अधिकारी कमलेश कुमार भार्गव ने जिला पंचायत दतिया में पदस्थापना के दौरान नशे के खिलाफ कई प्रभावशाली अभियान और कार्यक्रम चलाए। उनके नेतृत्व में नशे से बचाव और जन जागरूकता के प्रयासों से जिले में सकारात्मक बदलाव देखा गया।

कमलेश भार्गव को हाल ही में दिल्ली में एक समारोह में सम्मानित किया गया।
बुक ऑफ़ वर्ल्ड रिकॉर्ड लंदन में दर्ज
वर्ष 2023-24 में उनके नवाचार और अभिनव कार्यों को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सराहा गया। उनके नेतृत्व और समाज सुधार के प्रति समर्पण के चलते उन्हें ‘नशा मुक्त भारत अभियान’ के तहत सम्मानित किया गया और उनका नाम बुक ऑफ़ वर्ल्ड रिकॉर्ड लंदन में दर्ज किया गया।
कमलेश कुमार भार्गव की इस उपलब्धि पर दतिया और मुरैना के नागरिकों, अधिकारियों और सहयोगियों ने उन्हें बधाई दी। लोगों ने आगे भी ऐसे अभियान चलाने के लिए प्रोत्साहित किया।