छिंदवाड़ा गौरव दिवस समापन समारोह में शुक्रवार की देर शाम दशहरा मैदान में आयोजित सांस्कृतिक संध्या ने शहरवासियों का मन मोह लिया। इंडियन आइडल फेम और बॉलीवुड गायक सवाई भट्ट ने मंच पर आते ही अपने सुरों का ऐसा जादू बिखेरा कि हजारों की भीड़ तालियों और झूमत
.
छिंदवाड़ा सांसद और कलेक्टर ने ने गायक सवाई का सम्मान किया
लोकप्रिय बॉलीवुड गीत सुनाए सवाई भट्ट ने जहां एक ओर लोकप्रिय बॉलीवुड गीत सुनाए, वहीं दूसरी ओर राजस्थानी लोकगीतों की प्रस्तुति से माहौल को रंगीन बना दिया। दर्शक देर तक उनकी गायकी का आनंद उठाते रहे।
राजस्थानी प्रस्तुतियों से मोहा मन इसी कार्यक्रम में बीकानेर से आई लोक कलाकार शहनाज ने भी अपनी पारंपरिक राजस्थानी प्रस्तुतियों से सभी का दिल जीत लिया। उनकी मधुर आवाज और लोकनृत्य ने दर्शकों को राजस्थान की सांस्कृतिक झलक से रूबरू कराया।
कार्यक्रम में सांसद बंटी विवेक साहू, महापौर विक्रम अहके, कलेक्टर शीलेन्द्र सिंह, राजू नरोटे सहित बड़ी संख्या में आमजन, कला प्रेमी और युवा मौजूद रहे।