छतरपुर पुलिस ने न्याय पथ अभियान के तहत बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने जिले में फरार चल रहे 433 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इनमें 10 साल पुराने लूट और अवैध हथियार मामले का 4 हजार का इनामी आरोपी जंगी यादव भी शामिल है।
.
नौगांव पुलिस ने जंगी उर्फ जंग बहादुर यादव को गिरफ्तार किया है। वह ग्राम लुगासी का रहने वाला है। जंगी यादव एक आदतन अपराधी है। वह लूट और अवैध हथियार समेत 15 अपराधों में शामिल रहा है।
25 साल पुराने मामलों के फरार आरोपी भी पकड़ाए एसपी अगम जैन के निर्देश में चल रहे इस अभियान में पुलिस ने 25 साल पुराने मामलों के आरोपियों को भी पकड़ा है। इनमें हत्या का प्रयास, अपहरण, दुष्कर्म, छेड़छाड़, धोखाधड़ी, चोरी और अवैध हथियार जैसे 431 से ज्यादा मामले शामिल हैं। पकड़े गए अपराधियों में 5 लाख रुपए से ज्यादा के इनामी भी हैं।
इस अभियान में नौगांव, बमीठा, मातगुवां, जुझारनगर, बिजावर, गौरिहार, गढ़ी मलहरा और ओरछा रोड थाने की पुलिस टीमें शामिल हैं। छतरपुर पुलिस का यह अभियान जारी है। इसका मकसद फरार आरोपियों की गिरफ्तारी और लंबित मामलों का जल्द निपटारा करना है।