पाकिस्तान की ओछी हरकत! वर्ल्ड कप ओपनिंग सेरेमनी के लिए नहीं आएगा भारत

पाकिस्तान की ओछी हरकत! वर्ल्ड कप ओपनिंग सेरेमनी के लिए नहीं आएगा भारत


Last Updated:

Pakistan skips Women World Cup opening ceremony: पाकिस्तान की महिला क्रिकेट टीम भारत में आयोजित होने वाले आईसीसी क्रिकेट विश्व कप ओपनिंग सेरेमनी में भाग नहीं लेगी. महिला क्रिकेट वर्ल्ड कप ओपनिंग सेरेमनी का आयोज…और पढ़ें

महिला वर्ल्ड कप ओपनिंग सेरेमनी में हिस्सा नहीं लेगा पाकिस्तान.
नई दिल्ली. पाकिस्तान आईसीसी महिला क्रिकेट वर्ल्ड कप के उद्घाटन समारोह में शामिल नहीं होगा. भारत में महिला क्रिकेट वर्ल्ड कप का आयोजन हो रहा है जिसमें पाकिस्तान की टीम को भी भाग लेना है. ओपनिंग सेरेमनी 30 सितंबर को गुवाहाटी में होना है. भारत और श्रीलंका मैच से पहले ओपनिंग सेरेमनी का आयोजन किया जाएगा जिसमें मशहूर सिंगर श्रेयस घोषाल प्रस्तुति देंगी. भारत के साथ श्रीलंका भी टूर्नामेंट का सह मेजबान है. भारतीय टीम को विश्व कप में पाकिस्तान से 5 अक्टूबर को भिड़ना है.

जियो न्यूज ने सूत्रों के हवाले कहा, न तो पाकिस्तानी कप्तान फातिमा सना (Fatima Sana) और न ही पाकिस्तान का कोई प्रतिनिधि आईसीसी महिला क्रिकेट विश्व कप उद्घाटन समारोह के लिए भारत जाएगा. पाकिस्तान की गैरमौजूदगी चैंपियंस ट्रॉफी की तैयारियों के दौरान भारत और पाकिस्तान की हाल ही में अपनाई गई नीति से जुड़ी हो सकती है.जिसके तहत दोनों देश अगले तीन वर्षों तक आईसीसी टूर्नामेंटों में एक-दूसरे के खिलाफ प्रतिस्पर्धा करने के लिए सीमा पार नहीं करने पर सहमत हुए थे.

भारत पाकिस्तान के रिश्तों में खटास
भारत और पाकिस्तान में वर्तमान में तनावपूर्ण राजनीतिक संबंध बने हुए हैं.भारत ने 2008 से पाकिस्तान का दौरा नहीं किया है. इस वर्ष के शुरू में पाकिस्तान ने चैंपियंस ट्रॉफी की मेजबानी की थी, लेकिन भारत ने दोनों पड़ोसी देशों के बीच सीमा पर तनाव के कारण इसमें भाग लेने के लिए पाकिस्तान का दौरा करने से इनकार कर दिया था. नतीजतन, पाकिस्तान अपने सभी विश्व कप मैच श्रीलंका के कोलंबो स्थित आर. प्रेमदासा स्टेडियम में खेलेगा. उनका अभियान 2 अक्टूबर को बांग्लादेश के खिलाफ शुरू होगा. जबकि भारत और पाकिस्तान 5 अक्टूबर को आमने-सामने होंगे. अगर पाकिस्तान का सफर विश्व कप में आगे बढ़ा तो कोलंबो अक्टूबर और नवंबर में सेमीफाइनल और फाइनल की मेजबानी भी करेगा.

पाकिस्तान ने क्वालीफायर में अजेय रहते हुए विश्व कप के लिए क्या क्वालीफाई
पाकिस्तान ने आईसीसी महिला वनडे विश्व कप क्वालीफायर में अजेय रहते हुए घरेलू मैदान पर आयोजित सभी पांचों मैच जीतकर टूर्नामेंट में अपनी जगह पक्की की है. आईसीसी महिला विश्व कप 2025 के लिए पाकिस्तान की टीम में कप्तान फ़ातिमा सना, उप-कप्तान मुनीबा अली सिद्दीकी, आलिया रियाज, डायना बेग, सिदरा नवाज़ और अन्य खिलाड़ी शामिल हैं.

Kamlesh Raiचीफ सब एडिटर

करीब 15 साल से पत्रकारिता में सक्रिय. दिल्ली यूनिवर्सिटी से पढ़ाई. खेलों में खासकर क्रिकेट, बैडमिंटन, बॉक्सिंग और कुश्ती में दिलचस्पी. IPL, कॉमनवेल्थ गेम्स और प्रो रेसलिंग लीग इवेंट्स कवर किए हैं. फरवरी 2022 से…और पढ़ें

करीब 15 साल से पत्रकारिता में सक्रिय. दिल्ली यूनिवर्सिटी से पढ़ाई. खेलों में खासकर क्रिकेट, बैडमिंटन, बॉक्सिंग और कुश्ती में दिलचस्पी. IPL, कॉमनवेल्थ गेम्स और प्रो रेसलिंग लीग इवेंट्स कवर किए हैं. फरवरी 2022 से… और पढ़ें

homecricket

पाकिस्तान की ओछी हरकत! वर्ल्ड कप ओपनिंग सेरेमनी के लिए नहीं आएगा भारत



Source link