सीधी में 15 दिन से बिजली संकट में चितवरिया: जला ट्रांसफार्मर नहीं बदला, किसानों ने दिया धरना, फसलें सूखने का खतरा – Sidhi News

सीधी में 15 दिन से बिजली संकट में चितवरिया:  जला ट्रांसफार्मर नहीं बदला, किसानों ने दिया धरना, फसलें सूखने का खतरा – Sidhi News


15 दिन से बिजली संकट में चितवरिया

सीधी जिले की जनपद पंचायत सिहावल के चितवरिया गांव में पिछले 15 दिनों से बिजली नहीं है। गांव का ट्रांसफार्मर जल गया है। नया ट्रांसफार्मर न लगने से ग्रामीणों की परेशानियां बढ़ गई हैं।

.

बिजली न होने से खेतों की फसलें सूखने लगी हैं। मोबाइल फोन चार्ज नहीं हो पा रहे हैं। बच्चों की पढ़ाई और अन्य जरूरी काम प्रभावित हो रहे हैं। ग्रामीणों ने शनिवार दोपहर सिहावल स्थित बिजली विभाग कार्यालय के बाहर धरना दिया।

किसान राम स्वयंवर पटेल ने कहा कि पूर्व मंत्री कमलेश्वर पटेल से आश्वासन मिलने तक आंदोलन जारी रहेगा। ग्रामीणों का आरोप है कि शिकायत के बावजूद अधिकारियों ने कोई कार्रवाई नहीं की। उन्होंने चेतावनी दी है कि ट्रांसफार्मर नहीं बदला गया तो उग्र आंदोलन करेंगे।

बिजली विभाग के अधीक्षण अभियंता अजीत सिंह ने बताया कि नया ट्रांसफार्मर लगाने की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। सर्वे पूरा हो गया है। जल्द ही गांव में नया ट्रांसफार्मर लगा दिया जाएगा।



Source link