Last Updated:
Alyssa Healy ready for challenging Indian conditions:ऑस्ट्रेलिया ने शुक्रवार को इस प्रतिष्ठित प्रतियोगिता के लिए 15 सदस्यीय टीम की घोषणा की, जिसमें चोट के कारण लंबे समय से बाहर रहने के बाद बाएं हाथ की स्पिनर सो…और पढ़ें
अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (ICC) की वेबसाइट के मुताबिक हीली ने कहा, ‘मैं निश्चित रूप से इस टूर्नामेंट में खेलने को लेकर बेहद उत्साहित हूं, लेकिन क्रिकेट की परिस्थितियां हमारे ग्रुप के लिए एक अलग चुनौती पेश करती हैं, जिसके लिए मुझे लगता है कि हम वास्तव में अच्छी स्थिति में हैं.’ इस 35 वर्षीय ऑस्ट्रेलियाई विकेटकीपर-बल्लेबाज ने कहा, ‘हमारे पास हर विभाग में इतनी गहराई है कि हमारे सामने जो भी परिस्थितियां आएंगी, हम उनका सामना करने के लिए पूरी तरह तैयार हैं. इसलिए मैं टूर्नामेंट में अपनी टीम की अगुवाई करने को लेकर वास्तव में उत्साहित हूं.’
हीली ने कहा, ‘भारत क्रिकेट खेलने के लिए बहुत अच्छी जगह है. वहां की संस्कृति बहुत अलग है, लेकिन मुझे लगता है कि जिस तरह से वे (भारत) अपनी क्रिकेट से प्यार करते हैं और जिस तरह से इसे आत्मसात करते हैं उसे देखते हुए यह एक क्रिकेटर के लिए क्रिकेट खेलने के लिए खास जगह बन जाती है.’ ऑस्ट्रेलिया 50 ओवर के इस टूर्नामेंट से पहले भारत के खिलाफ तीन मैचों की एकदिवसीय श्रृंखला भी खेलेगा. हीली ने कहा, ‘मुझे नहीं लगता कि किसी ने पिछले कुछ समय से लगातार दो विश्व कप नहीं जीते हैं और ऐसे कई मुकाम हैं जिन्हें हम हासिल करना चाहेंगे. विश्व कप जीतना खास है, ये हमारे खेल का चरम है. इसलिए, हम जानते हैं कि हमें वहां जाकर लगातार अच्छा प्रदर्शन करना होगा.’
करीब 15 साल से पत्रकारिता में सक्रिय. दिल्ली यूनिवर्सिटी से पढ़ाई. खेलों में खासकर क्रिकेट, बैडमिंटन, बॉक्सिंग और कुश्ती में दिलचस्पी. IPL, कॉमनवेल्थ गेम्स और प्रो रेसलिंग लीग इवेंट्स कवर किए हैं. फरवरी 2022 से…और पढ़ें
करीब 15 साल से पत्रकारिता में सक्रिय. दिल्ली यूनिवर्सिटी से पढ़ाई. खेलों में खासकर क्रिकेट, बैडमिंटन, बॉक्सिंग और कुश्ती में दिलचस्पी. IPL, कॉमनवेल्थ गेम्स और प्रो रेसलिंग लीग इवेंट्स कवर किए हैं. फरवरी 2022 से… और पढ़ें