Novak Djokovic disqualified from US Open after striking female line judge | दुनिया के नंबर 1 टेनिस खिलाड़ी नोवाक जोकोविच US Open से बाहर, हैरान करने वाली है वजह

Novak Djokovic disqualified from US Open after striking female line judge | दुनिया के नंबर 1 टेनिस खिलाड़ी नोवाक जोकोविच US Open से बाहर, हैरान करने वाली है वजह


न्यूयॉर्क: दुनिया के नंबन वन टेनिस प्लेयर नोवाक जोकोविच (Novak Djokovic) को यूएस ओपन (US Open Tournament) से दुर्भाग्यपूर्ण तरीके से बाहर होना पड़ा है. प्री क्वार्टर फाइनल मुकाबले में जोकोविच पहले सेट में स्पेन के पाब्लो करेनो बुस्ता के खिलाफ 5-6 से पिछड़ रहे थे, इसी बीच एक अंक गंवाने से वो निराश हो गए और बॉल को रैकेट से मारकर कोर्ट से बाहर भेज दिया. लेकिन ये बॉल एक महिला जज के कंधे पर लगी और उसके बाद उन्हें यूएस ओपन से बाहर का रास्ता दिखा दिया गया.

जोकोविच ने तुरंत माफी मांगी, लेकिन नियमों के तहत हो गए बाहर
नोवाक जोकोविच ने झल्लाहट में जैसे ही गेंद मारी, उसके तुरंत बाद वो माफी मांगते दिखे. हालांकि इस बीच महिला जज कोर्ट फ्लोर पर आ गई और मैच रेफरी सोरेन एरीमेल भी तुरंत आ गए. उन्होंने चेयर अंपायर ऑरिली टॉर्चे से लंबी बातचीत के बाद जोकोविच को यूएस ओपन में खेलने के लिए अयोग्य (Disqualified) ठहरा दिया.

18वीं बार ग्रैंड स्लैम जीतने का सपना टूटा
नोवाक तीन बार यूएस ओपन जीत चुके थे, लेकिन इसबार उनपर उनका ही गुस्सा भारी पड़ गया. और दुर्भाग्यपूर्ण तरीके से उन्हें यूएस ओपन से विदाई लेनी पड़ी. नोवाक अपने करियर का 18वां एकल खिताब जीतने के लिए मैदान में उतरे थे. इस बार उनके चैंपियन बनने की संभावनाएं काफी ज्यादा थी, क्योंकि उनके दो शीर्ष प्रतिद्वंद्वी राफेल नडाल और रोजर फेडरर इस बार यूएस ओपन में हिस्सा नहीं ले रहे थे.

क्या हैं नियम?
ग्रैंड स्लैम नियम के मुताबिक कोई भी खिलाड़ी किसी भी तरह से मैच के अधिकारियों, विरोधी खिलाड़ी या फिर दर्शकों को भी नुकसान नहीं पहुंचा सकता. अगर वो ऐसा करता है, तो उसे टूर्नामेंट से बाहर कर दिया जाएगा. इस मामले में जोकोविच को नियमों के उल्लंघन की वजह से एक डिमेरिट अंक भी दिया जा सकता है.

टेनिस जगत हैरान
एलेक्जेंडर ज्वेरेव ने इस मामले पर हैरानी जताई. यूएस ओपन में चौथे दौर के अपने मैच को जीतने के बाद उन्होंने कहा कि मुझे यकीन ही नहीं हो रहा है, कि ऐसा हुआ. वहीं, ठीक ऐसे ही मामले में 1995 में यूएस ओपन से प्रतिबंधित हो चुके पूर्व खिलाड़ी टिम हेनमैन इस बात से बिल्कुल भी हैरान नहीं दिखे.  उन्होंने कहा कि ये सही फैसला है. टिम हेनमैन ने कहा कि जोकोविच का इरादा किसी को नुकसान पहुंचाने का नहीं था, लेकिन अपने किसी भी गलत काम का नतीजा आपको ही भुगतना पड़ता है. मेरे साथ भी ये हो चुका है.

LIVE टीवी: 





Source link