इंदौर में मंदिर की रेलिंग पर रखी पशु की पूंछ: रहवासियों और हिंदू संगठनों में आक्रोश, पुलिस जांच में जुटी – Indore News

इंदौर में मंदिर की रेलिंग पर रखी पशु की पूंछ:  रहवासियों और हिंदू संगठनों में आक्रोश, पुलिस जांच में जुटी – Indore News



अनंत चतुर्दशी पर लसूडिया थाना क्षेत्र के एक मंदिर में पशु की पूंछ रखने का मामला सामने आया है। घटना को लेकर रहवासियों और बजरंग दल में भारी आक्रोश है। वहीं घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस ने मामले में जांच शुरू कर दी है।

.

मिली जानकारी के मुताबिक, तुलसी नगर में एक मंदिर में पशु की पूंछ को रेलिंग पर किसी ने रख दिया था। इसके बाद आसपास के लोग वहां एकत्रित हो गए। जिसके बाद पुलिस को मामले की सूचना दी। सूचना पर लसूडिया पुलिस मौके पर पहुंची और पूंछ को जब्त कर लिया। वहीं घटना की जानकारी मिलने पर हिंदू संगठन के पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौके पर पहुंच गए। घटना को लेकर उन्होंने घोर आपत्ति जताई। उन्होंने मामले में पुलिस से सख्ती से कार्रवाई करने की मांग की है।

सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही पुलिस

इधर, घटना की जानकारी के बाद लसूडिया पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। बताया जा रहा है कि पुलिस इलाके में लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर पूंछ को जब्त कर लिया। हालांकि ये पूंछ किस पशु की ये स्पष्ट नहीं हो सका है। लसूडिया टीआई तारेश सोनी ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।



Source link