Unique Cricket Records: क्रिकेट जगत के अजूबे रिकॉर्ड्स की लिस्ट खोलें तो ब्रायन लारा के 400 रन का अटूट रिकॉर्ड टॉप पर नजर आता है. लिस्ट में वीरेंद्र सहवाग के सबसे तेज तिहरे शतक का भी रिकॉर्ड बरकरार है. अब मॉडर्न क्रिकेट एक ऐसा नाम आया है जो ब्रायन लारा का भी उस्ताद नजर आया और दोनों रिकॉर्ड्स पर ग्रहण लगा दिया था. ये वो खिलाड़ी था जो ब्रायन लारा के रिकॉर्ड को तोड़ने की दहलीज पर खड़ा था, लेकिन दिमाग में ऐसा कुछ आया कि नाबाद लौटकर सभी को हैरान कर दिया.
2004 में लारा ने बनाया था रिकॉर्ड
वह साल 2004 ता जब ब्रायन लारा ने एक पारी में 400 रन का महारिकॉर्ड बनाया था. उसके बाद से कोई भी इस रिकॉर्ड के आस-पास सालों-साल कोई बल्लेबाज नजर नहीं आया. लेकिन इस बल्लेबाज ने ब्रायन लारा के इस रिकॉर्ड पर ग्रहण लगा दिया था. लेकिन फिर नाबाद वापस लौटकर भी सभी का दिल जीत लिया. ब्रायन लारा का रिकॉर्ड तोड़ने के लिए साउथ अफ्रीका का ये बल्लेबाज महज 34 रन दूर था.
टूट सकता था सहवाग का रिकॉर्ड
बरायन लारा से पहले इस खिलाड़ी ने वीरेंद्र सहवाग की सबसे तेज ट्रिपल सेंचुरी के रिकॉर्ड पर भी ग्रहण लगा दिया था. साल 2007-08 में सहवाग ने महज 278 गेंद में तिहरा शतक ठोककर इतिहास रचा था. मुल्डर ने भी ताबड़तोड़ अंदाज में बैटिंग की जिससे लगा वह सहवाग का रिकॉर्ड ध्वस्त कर देंगे. लेकिन कुछ गेंदो से चूक गए और 297 गेंद में दूसरे सबसे तेज तिहरा शतक ठोकने वाले बल्लेबाज साबित हुए.
ये भी पढे़ं.. अभिषेक, गिल या सैमसन नहीं… ये खिलाड़ी Asia Cup में होगा सबसे बड़ा ट्रंप कार्ड, रहाणे ने कहा- बहुत कम आंका गया..
क्यों नहीं तोड़ा लारा का रिकॉर्ड?
ब्रायन लारा का रिकॉर्ड टूटने देखने के लिए फैंस बेताब थे. लेकिन अफ्रीका के वियान मुल्डर 367 रन पर नाबाद लौटे और खुद पारी घोषित करने का फैसला कर लिया. जब पूछा गया कि उन्होंने आखिर क्यों लारा का रिकॉर्ड नहीं तोड़ा तो उन्होंने कहा, ‘सबसे पहले मुझे लगा हमारे पास पर्याप्त रन हैं और अब हमें गेंदबाजी करने की जरूरत है. दूसरा ब्रायन लारा लीजेंड हैं उस लेवल के प्लेयर इस रिकॉर्ड का हकदार है.’