टीकमगढ़ में स्नान-दान पूर्णिमा के साथ शुरू हुआ पितृपक्ष: महेंद्र सागर और वृंदावन तालाब पर श्रद्धालुओं ने किया पितृ तर्पण – Tikamgarh News

टीकमगढ़ में स्नान-दान पूर्णिमा के साथ शुरू हुआ पितृपक्ष:  महेंद्र सागर और वृंदावन तालाब पर श्रद्धालुओं ने किया पितृ तर्पण – Tikamgarh News


टीकमगढ़ के महेंद्र सागर तालाब पर श्रद्धालु पितृ तर्पण करते हुए।

टीकमगढ़ में स्नान दान पूर्णिमा के साथ रविवार से पितृपक्ष की शुरुआत हो गई है। महेंद्र सागर और वृंदावन तालाब स्थित पितृ तर्पण घाट पर श्रद्धालुओं ने अपने पूर्वजों को जल अर्पित किया। पंडितों ने विधि-विधान से तर्पण कराया।

.

पंडित आशीष गंगेले के अनुसार, कल से परमा तिथि के साथ श्राद्ध कार्यक्रम प्रारंभ होंगे। सुबह से ही बड़ी संख्या में लोग दोनों तालाबों पर पहुंचे। पंडितों ने काले तिल और कुशा से विधिवत तर्पण क्रियाएं संपन्न कराईं।

अगले 15 दिनों तक चलेगा पितृपक्ष

अगले 15 दिनों तक यह क्रियाएं चलेंगी। पितृ मोक्ष अमावस्या पर श्राद्ध पक्ष का समापन होगा। इस दौरान लोग अपने पूर्वजों की सुख-शांति के लिए प्रार्थना करते हैं। पंडित कौस्तुभ तिवारी ने बताया कि पितृपक्ष में ब्राह्मण भोज, गौ सेवा और अन्न दान से पूर्वजों की आत्मा को शांति मिलती है।

वृंदावन तालाब पर जल कुंभी से श्रद्धालुओं को परेशानी हुई। जबकि महेंद्र सागर तालाब पर समाजसेवियों की ओर से चलाए गए अभियान से जलकुंभी हटा दी गई है। जिससे लोगों को आज स्नान के दौरान परेशानी नहीं हुई। वृंदावन तालाब में अभी भी घाटों के पास जलकुंभी है, जिसे हटाने की मांग की गई है।

वृंदावन तालाब पर पंडितों ने विधि-विधान से तर्पण क्रिया संपन्न कराई।

समाजसेवकों ने तालाब से जलकुंभी हटाकर सुविधा दी।

समाजसेवकों ने तालाब से जलकुंभी हटाकर सुविधा दी।



Source link