शाजापुर में सामान्य से 15 इंच कम वर्षा: हल्की फुहारें और उमस-गर्मी से लोग परेशान; 15 सितंबर के बाद अच्छी बारिश की संभावना – shajapur (MP) News

शाजापुर में सामान्य से 15 इंच कम वर्षा:  हल्की फुहारें और उमस-गर्मी से लोग परेशान; 15 सितंबर के बाद अच्छी बारिश की संभावना – shajapur (MP) News


शाजापुर जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में रुक-रुककर हल्की फुहारें पड़ीं।

शाजापुर जिले में रविवार को मौसम का मिजाज बदलता रहा। सुबह से ही आसमान पर कभी धूप तो कभी काले बादल छाए रहे, लेकिन तेज बारिश नहीं हुई। जिलेभर में रुक-रुककर हल्की फुहारें पड़ीं, जबकि उमस भरी गर्मी से लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। मौसम विभाग क

.

मानसून में जिले में सामान्य से कम वर्षा दर्ज

कलेक्टर कार्यालय के भू-अभिलेख विभाग द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार, इस मानसून सीजन में अब तक जिले में औसतन लगभग 22.99 इंच वर्षा हुई है। जबकि जिले की सामान्य वर्षा 38.89 इंच है। पिछले साल इसी अवधि में जिले में औसतन 30.06 इंच वर्षा दर्ज की गई थी। इस बार 7 सितंबर को जिले में कुल 1.18 इंच वर्षा दर्ज हुई।

तहसीलवार आंकड़ों पर नजर डालें तो कालापीपल में 27.95 इंच, मोहन बड़ोदिया में 27.83 इंच, शाजापुर में 24.76 इंच और गुलाना में 25.12 इंच बारिश हुई। शुजालपुर में 25.75 इंच, पोलायकला में 15.04 इंच और अवंतीपुर बड़ोदिया में 13.98 इंच वर्षा दर्ज की गई।

मौसम विभाग ने दी अगले हफ्ते तक बारिश की संभावना

मौसम विशेषज्ञ सत्येंद्र धनोतिया ने बताया कि रविवार को जिले का अधिकतम तापमान 31 डिग्री और न्यूनतम तापमान 24 डिग्री के आसपास रहा। अधिकतम तापमान में 3 से 4 डिग्री और न्यूनतम तापमान में 1 से 2 डिग्री की बढ़ोतरी दर्ज की गई है। धनोतिया ने कहा कि 15 सितंबर के बाद ही जिले में अच्छी बारिश की संभावना है। तब तक लोगों को धूप, उमस और गर्मी का सामना करना पड़ सकता है।

उमस भरे मौसम में लोग सड़क पर निकलते हुए।



Source link