Last Updated:
साउथ जोन जब एक विकेट पर 95 रन बनाकर खेल रहा था तभी मुकाबले को ड्रॉ किए जाने पर दोनों टीमों के कप्तान की सहमति बनी. पहली पारी में 197 रन की शानदार पारी खेलने वाले जगदीशन ने अपनी शानदार फॉर्म जारी रखते हुए 69 गेंद में छह चौकों की मदद से नाबाद 52 रन बनाए. दूसरे छोर पर देवदत्त पडिक्कल 16 रन बनाकर नाबाद रहे. साउथ जोन के पहली पारी में 536 रन से नॉर्थ जोन दबाव में था. उसने पांच विकेट पर 278 रन से आगे खेलना शुरू किया और तब वह 258 रन से पीछे था.
शुभम खजूरिया ने तीसरे दिन शतक जड़कर 128 रन बनाए थे. वह अपने रात के स्कोर में कोई इजाफा नहीं कर पाए. आखिरी दिन के दूसरे ओवर में वासुकी कौशिक ने उन्हें आउट कर दिया. खजूरिया ने 252 गेंद की पारी में 20 चौके और एक छक्का जड़ा. साहिल लोत्रा (19) और मयंक डागर (31) ने सातवें विकेट के लिए 47 रन की साझेदारी निभाई लेकिन दक्षिण क्षेत्र को इससे कोई परेशानी नहीं हुई.
साउथ जोन के गेंदबाजों ने नियमित अंतराल पर विकेट लेते हुए नॉर्थ जोन को 100.1 ओवर में 361 रन पर समेट दिया और पहली पारी में बड़ी बढ़त हासिल कर ली. साउथ जोन के गेंदबाजों में गुरजपनीत सिंह सबसे सफल गेंदबाज रहे. उन्होंने 96 रन देकर चार विकेट लिए जबकि एमडी निधीश ने 19 ओवर में 82 रन देकर तीन विकेट लिए.
15 साल से ज्यादा वक्त से खेल पत्रकारिता से सक्रिय. Etv भारत, ZEE न्यूज की क्रिकेट वेबसाइट में काम किया. दैनिक जागरण वेबसाइट में स्पोर्ट्स हेड रहा. ओलंपिक, कॉमनवेल्थ, क्रिकेट और फुटबॉल वर्ल्ड कप कवर किया. अक्टूब…और पढ़ें
15 साल से ज्यादा वक्त से खेल पत्रकारिता से सक्रिय. Etv भारत, ZEE न्यूज की क्रिकेट वेबसाइट में काम किया. दैनिक जागरण वेबसाइट में स्पोर्ट्स हेड रहा. ओलंपिक, कॉमनवेल्थ, क्रिकेट और फुटबॉल वर्ल्ड कप कवर किया. अक्टूब… और पढ़ें