भारत और इंग्लैंड के बीच टेस्ट सीरीज में ड्रॉप होने के चलते बड़ा मुद्दा थे. इसके बाद जब एशिया कप के लिए टीम का ऐलान हुआ तो भी अय्यर को बिन बात की सजा मिली. आंकड़े अच्छे होने के बाद भी उनका पत्ता साफ किया तो खलबली ही मच गई. अब श्रेयस अय्यर को इंडिया ए का कप्तान बनाया गया है, लेकिन इसके पीछे भी अलग ‘झोल’ सुनने में आ रहा है. भारत के पूर्व क्रिकेटर आकाश चोपड़ा ने सेलेक्टर्स का मास्टर प्लान साफ कर दिया है.
करुण नायर हुए ड्रॉप
श्रेयस अय्यर के कप्तान बनने के बाद करुण नायर का करियर पर ग्रहण लग गया है. करुण नायर ने सालों पापड़ बेलने के बाद टीम इंडिया में वापसी की, लेकिन कुछ खास नहीं कर पाए. जिसके बाद आकाश चोपड़ा का कहना है करुण नायर को सेलेक्टर्स अब प्लान से बाहर कर रहे हैं. उन्हें ऑस्ट्रेलिया-ए के खिलाफ भारत-ए टीम में नहीं चुना गया. करुण नायर ने चार मैचों में 25.62 की औसत से 205 रन बनाए थे.
क्या बोले आकाश चोपड़ा?
आकाश चोपड़ा ने रविवार को अपने यूट्यूब चैनल पर कहा, ‘श्रेयस को कप्तान क्यों बनाया गया है? ऐसा इसलिए, क्योंकि टेस्ट मैचों में तीसरे और छठा स्थान अभी भी खाली हैं. साई सुदर्शन और ईश्वरन भी टीम में हैं, लेकिन करुण नायर टीम में नहीं हैं. यह एक बड़ा कदम है, क्योंकि करुण ने दूसरा मौका मांगा था जो उन्हें मिला. मैं कहूंगा कि उनका प्रदर्शन ठीक-ठाक था. आप यह नहीं कह सकते कि उन्होंने उस मौके को दोनों हाथों से लपका. लेकिन आप यह भी नहीं कह सकते कि नायर का प्रदर्शन इतना साधारण था, जिसके चलते उन्हें अचानक टीम से बाहर कर दिया जाए.’
ये भी पढ़ें.. बिना शतक के तूफान से गेंदबाज हैरान… बन गया 600 रन का नया महारिकॉर्ड, सेंचुरी को तरसते रहे बल्लेबाज
बैटिंग पोजीशन बदली
पूर्व क्रिकेटर ने आगे कहा, ‘करुण नायर को बैटिंग ऑर्डर में ऊपर-नीचे किया गया. तीसरे और छठे नंबर पर भेजा गया. इसके बावजूद, उन्होंने कुछ रन बनाए. मुझे लगा था कि उन्हें वेस्टइंडीज के भारत दौरे में मौका मिलेगा. दुर्भाग्य से आप करुण नायर को अब खेलते हुए नहीं देख पाएंगे. वह फिट हैं और फिर चुने नहीं गए. ऐसा लगता है कि चयनकर्ताओं ने करुण नायर को नजरअंदाज करने का फैसला कर लिया है.’