Last Updated:
Bhopal News: जब जनता गुस्से में दिखी, तो आनन-फानन में विसर्जन फिर शुरू हुआ. जनता ने लोकल 18 से बात करते हुए कहा कि पटवा जी (बीजेपी विधायक सुरेंद्र पटवा) के राज में यह हाल है, तो बाकी क्या बोलें. इसके बाद गुस्सा…और पढ़ें
राजधानी भोपाल से सटे भोजपुर शिव मंदिर में हर साल गणेश उत्सव और दुर्गा उत्सव पर प्रतिमाओं का विसर्जन होता आया है लेकिन इस साल बिना किसी जानकारी के रायसेन और भोपाल जिला प्रशासन ने कोर्ट के आदेश का हवाला देकर खास लोगों को छोड़कर विसर्जन बंद कर रखा था. जब पब्लिक गुस्से में दिखी, तो आनन-फानन में विसर्जन फिर शुरू हुआ. इसको लेकर लोकल 18 से बात करते हुए जनता ने कहा कि पटवा जी (भाजपा विधायक सुरेंद्र पटवा) के राज में यह हाल है, तो बाकी क्या बोलें. इसके बाद गुस्साई जनता ने कहा कि पटवा जी सुधर जाओ, नहीं तो आने वाला समय आपका बहुत विपरीत है.
हिंदुओं के त्योहारों से हो रहा खिलवाड़
भोजपुर शिव मंदिर के पास जब बेतवा नदी में विसर्जन को लेकर प्रशासन मनमाने आदेश लगा रहा था, तब जनता ने ब्रिज से ही गणपति महाराज को विसर्जित किया और कहा कि यहां कैसा प्रशासन है. एसडीएम से लेकर टीआई सब यहां खड़े हैं. आपने 12 बजे तक विसर्जन कराया, उसके बाद अब आप नेतागिरी करने आ गए. भोपाल के ही एक और व्यक्ति ने कहा कि पुलिस प्रशासन की मनमर्जी चल रही है. हिंदुओं के त्योहारों से खिलवाड़ हो रहा है.