अफगानिस्तान ने पाकिस्तान को रपेटा, Tri Series फाइनल में निकला बल्लेबाजों का दम

अफगानिस्तान ने पाकिस्तान को रपेटा, Tri Series फाइनल में निकला बल्लेबाजों का दम


Last Updated:

Pakistan vs Afghanistan UAE T20I Tri Series final: अफगानिस्तान के खिलाफ ट्राई सीरीज के फाइनल में पाकिस्तान की टीम ने 8 विकेट पर 141 रन का स्कोर खड़ा किया.

अफगानिस्तान के कप्तान राशिद खान
नई दिल्ली. पाकिस्तान क्रिकेट टीम हालिया दिनों में अफगानिस्तान के खिलाफ पानी मांगती नजर आती है. ट्राई सीरीज फाइनल में खेलने उतरी पाक टीम के बल्लेबाज अफगानिस्तान के खिलाफ धूल फांकते नजर आए. पहले बल्लेबाजी करते हुए राशिद खान की घातक गेंदबाजी के आगे पाकिस्तान की टीम मुश्किल से 8 विकेट पर 141 रन के स्कोर तक पहुंच पाई. फजल हक फारूखी और नूर अहमद ने कप्तान का भरपूर साथ निभाते हुए मिलकर 4 विकेट चटकाए.

अफगानिस्तान के खिलाफ ट्राई सीरीज के फाइनल में पाकिस्तान की टीम की हालत खराब हो गई. टॉस जीतकर कप्तान सलमान आगा ने पहले बल्लेबाजी करने का फैसला लिया लेकिन पहले ओवर में ही यह गलत साबित होता नजर आया. साहेबजादा फरहान तीसरी बॉल पर बिना खाता खोले वापस लौट गए. सैम अयूब ने फखर जमां के साथ टीम को संभालने की कोशिश की. 49 रन पर सैम 17 रन बनाकर आउट हुए तो फखर को 27 रन पर राशिद खान ने वापसी का टिकट थमा दिया.

बड़ी मुश्किल से कप्तान सलमान ने टीम के स्कोर को 100 रन के पार पहुंचाया लेकिन वो भी राशिद खान से बच नहीं पाए. 24 रन के स्कोर पर उनको गजनफर के हाथों राशिद ने कैच करवाया. आखिर में आकर मोहम्मद नवाज की 25 रन की पारी और फहीम अशरफ के 15 रन ने टीम को सम्मानजनक स्कोर तक पहुंचाया.  अफगानिस्तान की शानदार गेंदबाजी के आगे पाकिस्तान की टीम ट्राई सीरीज फाइनल में बड़ी मुश्किल से 20 ओवर में 8 विकेट के नुकसान पर 141 रन बनाने में कामयाब हुई.

Viplove Kumar

15 साल से ज्यादा वक्त से खेल पत्रकारिता से सक्रिय. Etv भारत, ZEE न्यूज की क्रिकेट वेबसाइट में काम किया. दैनिक जागरण वेबसाइट में स्पोर्ट्स हेड रहा. ओलंपिक, कॉमनवेल्थ, क्रिकेट और फुटबॉल वर्ल्ड कप कवर किया. अक्टूब…और पढ़ें

15 साल से ज्यादा वक्त से खेल पत्रकारिता से सक्रिय. Etv भारत, ZEE न्यूज की क्रिकेट वेबसाइट में काम किया. दैनिक जागरण वेबसाइट में स्पोर्ट्स हेड रहा. ओलंपिक, कॉमनवेल्थ, क्रिकेट और फुटबॉल वर्ल्ड कप कवर किया. अक्टूब… और पढ़ें

homecricket

अफगानिस्तान ने पाकिस्तान को रपेटा, Tri Series फाइनल में निकला बल्लेबाजों का दम



Source link