वनडे का क्रेज दुनिया के हर कोने में छाया हुआ है. 2027 वर्ल्ड कप होने में फिलहाल 2 साल बाकी हैं, लेकिन रिकॉर्डलिस्ट में दुनिया की खतरनाक टीमों के बीच दिलचस्प रेस देखने को मिल रही है. हम आपको ऐसी टॉप-3 टीमों के बारे में बताने जा रहे हैं जिनके लिए 400 रन का आंकड़ा छूना बाएं हाथ का खेल है. मौजूदा समय में साउथ अफ्रीका और इंग्लैंड के बीच वनडे सीरीज चल रही है. तीसरे वनडे में इंग्लैंड की टीम ने वो कारनामा कर दिखाया कि रिकॉर्डलिस्ट की रेस और भी दिलचस्प हो चुकी है.
7वीं बार इंग्लैंड ने किया ये कारनामा
वनडे फॉर्मेट में किसी भी टीम द्वारा 400 रन का आंकड़ा छूना काफी मुश्किल काम होता है. इस पहाड़नुमा स्कोर को बोर्ड पर लगाने के लिए कम से कम 3 या 4 बल्लेबाजों का बड़ा योगदान होना चाहिए. ऐसा ही कुछ इंग्लैंड ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ तीसरे वनडे मैच में किया है. इस मुकाबले में इंग्लैंड की तरफ से जो रूट, जैकब बेथेल और जोस बटलर ने शानदार पारियों को अंजाम दिया जिसके चलते टीम ने 7वीं बार ये आंकड़ा पार किया.
इंग्लैंड की तरफ से शानदार बल्लेबाजी
इंग्लैंड की टीम की तरफ से धमाकेदार बल्लेबाजी देखने को मिली. जेमी स्मिथ और जोस बटलर ने तूफानी अर्धशतकीय पारियों को अंजाम दिया. वहीं, जो रूट और जैकब बेथेल ने शतक ठोके. इंग्लैंड ने इन पारियों की बदोलत स्कोरबोर्ड पर 414 रन का पहाड़ खड़ा कर दिया जवाबी कार्यवाही में अफ्रीकी टीम फुस्स हो गई और 100 रन भी नहीं बना सकी. इंग्लिश टीम ने इस मुकाबले में बड़ी जीत दर्ज की.
ये भी पढे़ं.. Asia Cup से पहले PCB का बड़ा ऐलान, पहली बार इस सीरीज का बनेगा मेजबान, टी20 वर्ल्ड कप के लिए बनाया ‘मास्टर प्लान’
भारत की बराबरी
इंग्लैंड, साउथ अफ्रीका और टीम इंडिया के बीच 400 रन के रिकॉर्ड के मामले में गजब की रेस चल रही है. अफ्रीका अभी तक वनडे में 8 बार 400 का आंकड़ा पार कर चुकी है जबकि टीम इंडिया और इंग्लैंड की टीमों ने 7-7 बार ये कारनामा किया है. अब देखना दिलचस्प होगा कि भारत और इंग्लैंड में कौन सी टीम अफ्रीका को पहले पछाड़ने में कामयाब होती है.