सितंबर में बो दें फूलगोभी, अक्टूबर से बाजार में छा जाएंगे, जानें 40 दिन में फसल तैयार करने का फार्मूला

सितंबर में बो दें फूलगोभी, अक्टूबर से बाजार में छा जाएंगे, जानें 40 दिन में फसल तैयार करने का फार्मूला


Last Updated:

September Cauliflower Farming: अगर किसान भाई सितंबर में ही फूलगोभी लगा दें तो अक्टूबर उनकी फसल बाजार में बिकने के लिए जाने लगेगी. एक्सपर्ट के इस तरीके से 40 दिन में फसल तैयार होगी. जानें…

Gobhi Ki Kheti: किसान भाइयों के पास जबरदस्त कमाई का मौका है. सितंबर का महीना शुरू हो चुका है. एक ऐसी खेती है, जिसके माध्यम से किसान नवंबर में लाखों कमा सकते हैं. दरअसल, अगर अभी सब्जियों की खेती करेंगे, तो इसका उत्पादन अक्टूबर के आखिर तक शुरू हो जाएगा, जिससे किसान भाई अच्छी कमाई कर सकते हैं. इसमें भी फूल गोभी की सब्जी किसान के लिए फायदेमंद साबित हो सकती है.

गोभी की सब्जी से तगड़ा मुनाफा
कृषि विशेषज्ञ हितेश सोनवाने लोकल 18 को बताया कि सितंबर में गोभी की खेती करना किसानों के लिए फायदे का सौदा हो सकता है. दरअसल, अक्टूबर के आखिरी सप्ताह में किसानों के खेत से सब्जियां बाजार में आने को रहती हैं. ऐसे में जल्दी गोभी की बुवाई करें, तो किसान भाई ज्यादा मुनाफा कमा सकते हैं.

गोभी की खेती ऐसे शुरू करें
गोभी की खेती की तैयारी के लिए किसान भाई मोल्ड बोल्ड प्लाऊ से गहरी जुताई कर लें. इसके बाद ट्राइकोडर्मा का छिड़काव करना चाहिए. इसके बाद उसे सपाट जरूर कर लें. खेत में क्यारियां बना लें. वहीं, खेत का चुनाव ऊंचे स्थान पर करना चाहिए, जिससे जलभराव की स्थिति न बने. वहीं, जल निकास की बेहतर व्यवस्था करना चाहिए. मिट्टी का पीएच 6.5 से 7 तक होना चाहिए.

जल निकास का उचित प्रबंधन करें
हितेश सोनवाने बताते हैं कि बेमौसम बारिश से फसल खराब हो सकती है. ऐसे में जल निकास के लिए किसान भाइयों को उचित व्यवस्था करनी चाहिए. इसमें वह ऊंचे स्थान पर स्थित भूमि का चयन करना चाहिए. वहीं, खेत के आसपास जल निकास के लिए नालियां बनानी चाहिए.

40-45 दिन में फसल तैयार
अगर किसान भाई जल्दी पकने वाली फसलों का चयन करते हैं, तो वह फसल 40-45 दिन में तैयार हो जाएगी. वहीं, उत्पादन भी 10 से 12 टन तक हो सकता है. ऐसे में 30 रुपए किलो तक गोभी बिकती है. किसान भाई होलसेल या रिटेल मार्केट में बेचकर तगड़ा मुनाफा कमा सकते हैं. ऐसे में लागत को अलग कर लिया जाए तो किसान भाई तीन लाख रुपये एक सीजन में गोभी की फसल से कमा सकते हैं.

homeagriculture

सितंबर में बोएं फूलगोभी, अक्टूबर से बाजार में छा जाएंगे, 40 दिन में फसल तैयार



Source link