सिंगरौली में कलेक्ट्रेट से बस स्टैंड तक फैला अतिक्रमण: लोग बोले- नगर निगम में शिकायत की, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं की गई – Singrauli News

सिंगरौली में कलेक्ट्रेट से बस स्टैंड तक फैला अतिक्रमण:  लोग बोले- नगर निगम में शिकायत की, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं की गई – Singrauli News


ये बैढ़न मल्हार पार्क सड़क की है, जहां सब्जी व्यापारियों ने कब्जा कर रखा है।

सिंगरौली में कलेक्ट्रेट भवन से बस स्टैंड तक की सड़कें अतिक्रमण की चपेट में हैं। नगर निगम कार्यालय कलेक्ट्रेट के पास होने के बावजूद स्थिति नियंत्रण में नहीं है।

.

बैढ़न बस स्टैंड के पास मल्हार पार्क से काली मंदिर रोड तक सब्जी व्यापारियों ने सड़क पर कब्जा कर रखा है। इस मार्ग पर वाहनों की आवाजाही पूरी तरह रुक गई है।

शहर के प्रमुख स्थलों पर यातायात की स्थिति खराब है। अंबेडकर चौक, मस्जिद तिराहा, टॉकीज तिराहा, कॉलेज तिराहा, थाना रोड, काली मंदिर मार्ग और तुलसी मार्ग पर दोपहिया वाहन चलाना भी कठिन हो गया है।

कलेक्ट्रेट गेट के सामने छोटे दुकानदार व्यापार कर रहे हैं।

स्थानीय व्यापारी बृजेश शुक्ला के अनुसार, उन्होंने कई बार नगर निगम में शिकायत की। लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। निवासी चंद्रशेखर गौतम ने बताया कि बस स्टैंड क्षेत्र में पैदल चलना भी मुश्किल है।

नगर निगम की नई आयुक्त सविता प्रधान ने दैनिक भास्कर को बताया कि वे अतिक्रमण हटाने की योजना बना रही हैं। उन्होंने आश्वासन दिया कि जल्द ही सड़कों और सार्वजनिक स्थानों से अतिक्रमण हटाया जाएगा।



Source link