डक आउट और फिर 372 रन… ODI में पार्टनरशिप का चमत्कारी वर्ल्ड रिकॉर्ड, गेंदबाजों का हाल हुआ बेहाल

डक आउट और फिर 372 रन… ODI में पार्टनरशिप का चमत्कारी वर्ल्ड रिकॉर्ड, गेंदबाजों का हाल हुआ बेहाल


Unbreakable Cricket Record: वनडे इंटरनेशनल क्रिकेट में एक पूरी टीम के लिए 372 रन बोर्ड पर आसान बात नहीं होती. लेकिन हम आपको उस रिकॉर्ड के बारे में बताने जा रहे हैं जब दो बल्लेबाजों ने मिलकर ही रनों का अंबार लगा दिया. अब सालों-साल इस रिकॉर्ड का टूटना नामुमकिन जैसा है. दिलचस्प बात ये है कि टीम का एक विकट महज 0 के स्कोर पर गिरा था, लेकिन इसके बाद इन बल्लेबाजों ने उस विकेट के जश्न को गम में तब्दील कर दिया. 

बन गया वर्ल्ड रिकॉर्ड

वनडे के इतिहास में सबसे बड़ी पार्टनरशिप का वर्ल्ड रिकॉर्ड साल 2015 में बना जब वेस्टइंडीज और जिम्बाब्वे की टीमें आमने सामने थीं. टॉस जीतकर वेस्टइंडीज ने पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया था, लेकिन पहला झटका 0 के स्कोर पर ही लग गया. इस विकेट के बाद जिम्बाब्वे की टीम खुशी से झूम उठी थी, लेकिन किसे पता था कि अब विकेट कुछ देर में गेंदबाज विकेट की भीख मांगते नजर आएंगे. 

Add Zee News as a Preferred Source


इस जोड़ी ने मचाया रनों का तूफान

वेस्टइंडीज के विस्फोटक ओपनर क्रिस गेल ने खूंटा गाड़ लिया था. उन्होंने किसी भी गेंदबाज को नहीं बख्शा. सेंचुरी ठोकने के बाद भी गेल नहीं रुके. उन्होंने महज 147 गेंद में 10 चौके जबकि 16 छक्के जमाकर 215 रन की पारी खेली. दूसरे छोर पर साथी मार्लोन सैमुअल्स ने तबाही मचाई. उन्होंने 156 गेंद में 133 रन ठोके जिसमें 11 चौके और 3 छक्के शामिल थे. दोनों के बीच 372 रन की रिकॉर्डतोड़ पार्टनरशिप देखने को मिली. 

ये भी पढ़ें.. भारत में आया नीरज चोपड़ा का टक्करी… ध्वस्त किया का बड़ा रिकॉर्ड, ‘गोल्डन ब्वॉय’ भी रह गए हैरान

ध्वस्त हुआ था द्रविड़-सचिन का रिकॉर्ड

वनडे में सबसे बड़ी पार्टनरशिप का रिकॉर्ड राहुल द्रविड़ और सचिन तेंदुलकर के नाम था. दोनों के बीच 1999 में 331 रन की रिकॉर्ड पार्टनरशिप देखने को मिली थी. लेकिन इस रिकॉर्ड को गेल की डबल सेंचुरी ने तोड़ दिया. अब यह रिकॉर्ड नंबर-3 पर आ चुका है. दूसरे नंबर पर 2019 में वेस्टइंडीज के साई होप और कैम्पबेल की 365 रन की पार्टनरशिप चुकी है. अब देखना दिलचस्प होगा कि 372 रन की पार्टनरशिप के रिकॉर्ड पर कौन सी जोड़ी ग्रहण लगाती है. 



Source link