MP Weather Update: बारिश थमी, नदियां उफान पर…भोपाल में बच्ची और उज्जैन में SI की मौत

MP Weather Update: बारिश थमी, नदियां उफान पर…भोपाल में बच्ची और उज्जैन में SI की मौत


भोपाल. मध्य प्रदेश में सितंबर माह का दूसरा सप्ताह शुरू होने के साथ ही रविवार से तेज बारिश का दौर रुक गया. हालांकि कुछ जिलों में पिछले दिनों हुई तेज बारिश के चलते नदी-नाले तूफान पर है. इसमें बालाघाट से लेकर नर्मदापुरम, जबलपुर, टीकमगढ़, रतलाम और उमरिया जैसे जिलों में नदियां तेज बहाव में बह रही हैं. सोमवार को प्रदेश की राजधानी भोपाल सहित इंदौर, जबलपुर जैसे कई बड़े और छोटे जिलों में तेज धूप खुली रही. सागर और छतरपुर जैसे जिलों में बारिश का दौर भी देखा गया.
भोपाल में पितृपक्ष के पहले दिन बैरसिया इलाके में बहने वाली ब्रह्मा नदी में बुजुर्ग और पोती बह गए थे, लेकिन दादा का शव कुछ घंटे बाद ही मिल गया था. वहीं बच्ची की तलाश में एसडीआरएफ और होमगार्ड की टीम सोमवार को भी लगी रही. बच्ची का शव घटनास्थल से करीब 15 किलोमीटर दूर मिला है. दूसरी और उज्जैन में बिना रेलिंग वाले पुल पर हादसे का शिकार हुए तीन पुलिस वालों में एसआई का शव मिल गया.
मौसम वैज्ञानिक अरुण शर्मा के अनुसार, वर्तमान समय में एक डिप्रेशन दक्षिण पूर्वी पाकिस्तान और राजस्थान के ऊपर स्थित है. वहीं एक मानसून ट्रफ भी दक्षिण पूर्वी पाकिस्तान और राजस्थान से होते हुए प्रदेश के सीधी जिले से होते हुए बंगाल की खाड़ी में मिलेगी. साथ ही एक साइक्लोनिक सर्कुलेशन दक्षिणी पंजाब के ऊपर सक्रिय है. हालांकि अगले 5 दिनों तक प्रदेश में कहीं भी भारी बारिश की संभावना नहीं है. साथ ही पश्चिम मध्य प्रदेश में बारिश की गतिविधियों में पूरी तरह से विराम लगा रहेगा.
पिछले 24 घंटे में यहां हुई बारिश
मुरैना (पोरसा) में 52 मिमी
छिंदवाड़ा (तामिया) में 50 मिमी
नरसिंहपुर (गोटेगांव) में 34 मिमी
छिंदवाड़ा (हर्रई) में 33 मिमी
जबलपुर (शाहपुरा) में 28.2 मिमी
सभी जिलों में हल्की बारिश का अलर्ट
हल्की बारिश: भोपाल, विदिशा, रायसेन, सीहोर, राजगढ़, नर्मदापुरम, बैतूल, हरदा, बुरहानपुर, खंडवा, खरगोन, बड़वानी, अलीराजपुर, झाबुआ, धार, इंदौर, रतलाम, उज्जैन, देवास, शाजापुर, आगर, मंदसौर, नीमच, गुना, अशोकनगर, शिवपुरी, ग्वालियर, दतिया, भिंड, मुरैना, श्योपुरकलां, सिंगरौली, सीधी, रीवा, मऊगंज, सतना, अनूपपुर, शहडोल, उमरिया, डिंडोरी, कटनी, जबलपुर, नरसिंहपुर, छिंदवाड़ा, सिवनी, मंडला, बालाघाट, पन्ना, दमोह, सागर, छतरपुर, टीकमगढ़, निवाड़ी, मैहर और पांढुर्णा
तापमान का ताजा हाल
अधिकतम तापमान: खजुराहो (छतरपुर) – 34.4°C (सबसे ज्यादा), ग्वालियर – 34.3°C, टीकमगढ़ – 34°C, सतना – 33.7°C, मंडला – 33.5°C
न्यूनतम तापमान: खरगोन – 18.6°C (सबसे कम), राजगढ़ – 20°C, अमरकंटक (अनूपपुर) – 20.1°C, पचमढ़ी (नर्मदापुरम) – 20.4°C, बैतूल – 21°C
कैसा रहा बड़े शहरों का पारा
ग्वालियर – 34.3°C
जबलपुर – 32.7°C
भोपाल – 31.5°C
उज्जैन – 29°C
इंदौर – 27.8°C



Source link