Sagar News: कनेरा देव का कांपता पुल, हर साल कट रही मिट्टी, रोज गुजरते हैं हजारों वाहन, देखें खतरनाक हालात

Sagar News: कनेरा देव का कांपता पुल, हर साल कट रही मिट्टी, रोज गुजरते हैं हजारों वाहन, देखें खतरनाक हालात


Last Updated:

Sagar News: सागर के अंबेडकर वार्ड में कनेरा देव का पुल तीन साल से जर्जर है. बगल में बन रहे नए पुल का निर्माण कार्य भी धीमा है. हादसे का खतरा बना हुआ है. देखें ये रिपोर्ट…

Sagar News: सागर के अंबेडकर वार्ड में कनेरा देव का पुल तीन साल से जर्जर हालत में खड़ा है. खास बात ये कि इस पर आज भी आवागमन चालू है. किसी भारी वाहन के निकलने से हरदम हादसे की आशंका बनी रहती है. यहां से गुजरने वाले लोग मजबूरी में जान हथेली पर लेकर निकल रहे हैं. यह पुल शहर के बाईपास रोड पर आता है. साथ ही करीब आधा दर्जन वार्डों को जोड़ने का काम करता है. दर्जनों डंपर, सैकड़ों चार पहिया, तीन पहिया वाहन और हजारों दो पहिया वाहन इस पर से निकलते हैं. ऐसे में  यहां कभी भी हादसा हो सकता है.

2 साल पहले जब बारिश होने से इसमें बहुत अधिक मिट्टी का कटाव हो गया था तो प्रशासन ने गंभीरता से लेते हुए इस मार्ग से यातायात बंद कर दिया था. साथ ही नए पुल का डीपीआर बनाकर टेंडर तक निकलवा दिया था. इसके बाद काम शुरू हुआ, लेकिन कछुआ गति से निर्माण कार्य होने की वजह से अभी तक केवल पिलर का ही काम हो पाया है, जबकि मिट्टी का कटाव बढ़ता ही जा रहा है. पुल की हालत नाजुक होती जा रही है. प्रशासन इस ओर तनिक भी ध्यान नहीं दे रहा है.

कोई नहीं दे रहा ध्यान
ठेकेदार द्वारा मिट्टी के कटाव वाले स्थान पर केवल हरि नेट बंधवाई गई है. अगर कोई तेज रफ्तार वाहन ध्यान न दे तो वह सीधा नेट को क्रॉस करते हुए नहर में गिर सकता है. यहां पर 14 मीटर चौड़ा और करीब 50 मीटर लंबा ब्रिज बनाया जाना है. साल 2024 की शुरुआत में की इसका भूमि पूजन होने के बाद कार्य शुरू हो गया था, लेकिन यह कब तक पूरा होगा, कुछ कहा नहीं जा सकता. ठेकेदारों द्वारा मनमानी और लापरवाही की जा रही है. अधिकारी और जनप्रतिनिधि निरीक्षण करते हैं. जल्द पूरा करने के निर्देश देते हैं, लेकिन बाद में सब ढाक के तीन पात.

न्यूज़18 हिंदी को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।
homemadhya-pradesh

कनेरा देव का कांपता पुल, रोज गुजरते हैं हजारों वाहन, देखें खतरनाक हालात



Source link