Skip to content

Madhya Pradesh Samachar

News Portal

  • Top Stories
    • FINANCE
    • HEALTH
    • BOLLYWOOD
    • FINANCIAL ADVISORS
  • AUTO
  • REAL STATE
  • SPORTS
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Contact Us
  • About Us
  • Viral Videos
  • Home
SPORTS

आखिर क्यों नेपाल क्रिकेट टीम नहीं खेल रही एशिया कप, वजह जानकर उड़ जाएंगे आपके होश, जानें पूरा मामला

Madhya Pradesh Samachar09/09/2025
आखिर क्यों नेपाल क्रिकेट टीम नहीं खेल रही एशिया कप, वजह जानकर उड़ जाएंगे आपके होश, जानें पूरा मामला


एशिया कप 2025 की शुरुआत आज यानी 9 सितंबर से होने जा रही है.  क्रिकेट फैंस टूर्नामेंट को लेकर काफी उत्साहित नजर आ रहे हैं. पहला मैच अफगानिस्तान और हांगकांग के बीच 8 बजे से खेला जाना है.  टूर्नामेंट के लिए 2 ग्रुप बनाए गए हैं, जिसमें 8 टीमें हिस्सा ले रही हैं. टूर्नामेंट के दौरान इन टीमों के बीच 19 मैच खेले जाएंगे. भारत, पाकिस्तान, अफगानिस्तान, बांग्लादेश और श्रीलंका को बेहतर आईसीसी रैंकिंग के बदौलत सीधा एशिया कप में एंट्री मिल गई, लेकिन नेपाल क्रिकेट टीम एशिया कप का हिस्सा नहीं बन पाई. आइए जानते हैं पूरा मामला…

पहली बार 8 टीमें लेंगी हिस्सा
ऐसा पहली बार हो रहा है जब 8 टीमें हिस्सा ले रही हैं. जैसे- भारत, पाकिस्तान, बांग्लादेश, ओमान, यूएई, अफगानिस्तान, श्रीलंका, हांगकांग. ग्रुप ए में भारत, पाकिस्तान, यूएई और ओमान शामिल है. ग्रुप बी में अफगानिस्तान, श्रीलंका, हांगकांग और बांग्लादेश  की टीमें शामिल हैं.

सेमीफाइनल में मिली थी हार
बेहतर आईसीसी रैंकिंग होने की वजह से टॉप पांच टीमों को सीधा एशिया कप में एंट्री मिल गई , लेकिन बाकी की टीमों का फैसला एसीसी प्रीमियर कप में हुए मैचों के बाद हुआ, जिसमें 10 टीमें शामिल थी और नेपाल उनमें से एक थी.  लीग स्टेज में बेहतर प्रदर्शन करती आ रही नेपाल ने हांगकांग, कतर, सौदी अरेबिया और मलेशिया को हराकर टॉप 4 में अपनी जगह बनाई थी. हालांकि, नेपाल को यूएई के खिलाफ सेमीफाइनल में हार का सामना करना पड़ा. उनके पास एक आखिरी मौका था हांगकांग को हराकर एशिया कप खेलने का, लेकिन उन्हें एक बार फिर हार मिली और एशिया कप खेलने की सारी उम्मीदों पर पानी फिर गया.

Add Zee News as a Preferred Source


नहीं बन पाई एशिया कप का हिस्सा
आखिर में ओमान, हांगकांग और यूएई की टीमों ने एशिया कप खेलने के लिए अपनी जगह पक्की कर ली. एसीसी प्रिमियर लीग में बेहतरीन प्रदर्शन के बावजूद भी नेपाल एशिया कप में अपनी जगह बनाने में नाकाम रही.

ये भी पढ़ें: ‘अभी काफी क्रिकेट बची है…’, संन्यास की अटकलों पर लगाया ब्रेक, एशेज में कहर बरपाता दिखेगा ये कंगारु खिलाड़ी

नेपाल में मचा है बवाल

बीते कुछ दिनों में नेपाल सरकार के सोशल मीडिया बैन के बाद नेपाल में पूरी तरह से अफरा तफरी मची हुई है. दरअसल, 5 सितंबर को नेपाल सरकार ने 26 सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर बैन लगाने का फैसला लिया, जिसके बाद पूरे देश में उसका विरोध प्रदर्शन चालू हो गया. इस प्रोटेस्ट में नेपाल के युवा पूरी तरह से शामिल हैं और वो जमकर बवाल मचा रहे हैं आगजनी जैसी घटनाओं को अंजाम देते नजर आ रहे हैं. 



Source link

Tagged Asia Cup, Asia Cup 2025, Nepal, Nepal Cricket team, Nepal protest, nepal riots, Nepal social media ban, Nepal Unrest

Post navigation

⟵ सरकारी नौकरी: बिहार में ग्रेजुएट्स से लेकर इंजीनियर के लिए भर्ती; फीस 100 रुपए, सरकारी कर्मचारियों को उम्र में 5 साल की छूट
मैहर में गर्भवती महिलाओं को मिला पोषण विहीन पैकेट: 50 रुपए के स्वल्पाहार में सिर्फ नमकीन, केला और पानी; प्रसूताओं ने किया विरोध – Maihar News ⟶

Related Posts

‘मेरे सामने से हट जाओ’, बाबर आजम की मैच के दौरान स्मिथ ने की बेइज्जती
‘मेरे सामने से हट जाओ’, बाबर आजम की मैच के दौरान स्मिथ ने की बेइज्जती

Last Updated:January 17, 2026, 06:33 IST बिग बैश लीग के दौरान बाबर आजम की फिल्डिंग पर भड़के स्टीव स्मिथ नई…

उड़ता हुआ चीता बने पाथुम निसंका… इस अद्भुत कैच को देख दुनिया सन्न है
उड़ता हुआ चीता बने पाथुम निसंका… इस अद्भुत कैच को देख दुनिया सन्न है

होमखेलक्रिकेट उड़ता हुआ चीता बने पाथुम निसंका… इस अद्भुत कैच को देख दुनिया सन्न है Last Updated:February 16, 2026, 21:38…

पहले नौटंकी, फिर छोटी टीम पर जीत और अब भारत को गीदड़भभकी… सपने देख रहे सलमान, IND vs PAK मैच पर बड़ा बयान
पहले नौटंकी, फिर छोटी टीम पर जीत और अब भारत को गीदड़भभकी… सपने देख रहे सलमान, IND vs PAK मैच पर बड़ा बयान

India vs Pakistan Asia Cup: पाकिस्तान क्रिकेट टीम ने बुधवार (17 सितंबर) को फुल ड्रामे के बाद आखिरकार एशिया कप में…

Sponsored

Social Media Marketing Agency

Archives

Categories