मतदाता सूची में गड़बड़ी को लेकर कांग्रेस का प्रदर्शन: पन्ना में कार्यकर्ताओं ने बैरिकेड तोड़कर कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन, पुलिस से हुई नोकझोंक – Panna News

मतदाता सूची में गड़बड़ी को लेकर कांग्रेस का प्रदर्शन:  पन्ना में कार्यकर्ताओं ने बैरिकेड तोड़कर कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन, पुलिस से हुई नोकझोंक – Panna News


पन्ना में मंगलवार को जिला कांग्रेस कमेटी ने मतदाता सूची में गड़बड़ी के विरोध में वोट सत्याग्रह रैली निकाली। रैली छत्रसाल पार्क से शुरू होकर कलेक्ट्रेट में समाप्त हुई।

.

कार्यकर्ताओं ने कटरा बाजार, गणेश मार्केट, बलदेव चौक, गोविंद चौक, बड़ा बाजार और अजयगढ़ चौराहा होते हुए मार्च किया। रैली को कलेक्ट्रेट तक पहुंचने से रोकने के लिए पुलिस ने बैरिकेड लगाए थे। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने बैरिकेड हटाकर अंदर प्रवेश किया। इस दौरान पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच नोकझोंक हुई।

कांग्रेस जिला अध्यक्ष अनीश खान ने कलेक्टर को सौंपे ज्ञापन में मतदाता सूची के शुद्धिकरण की मांग की। उन्होंने कहा कि जनवरी 2025 की मतदाता सूची से मृत व्यक्तियों के नाम हटाए जाएं। नए मतदाताओं के नाम विधिवत जोड़े जाएं। फर्जी नामों को सूची से हटाया जाए।

ज्ञापन में मांग की गई कि बूथ स्तर पर प्रत्येक मतदाता का सर्वेक्षण किया जाए। घर-घर जाकर मतदाताओं का सत्यापन कर सही सूची तैयार की जाए। प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने भाजपा के खिलाफ नारेबाजी की। हालांकि विरोध प्रदर्शन के बाद ज्ञापन शांतिपूर्वक सौंपा गया।



Source link