शहडोल में भाजपा की नई कार्यकारिणी घोषित: 7 उपाध्यक्ष, 2 महामंत्री समेत 20 पदाधिकारी नियुक्त, कई पुराने चेहरों को मिली जगह – Shahdol News

शहडोल में भाजपा की नई कार्यकारिणी घोषित:  7 उपाध्यक्ष, 2 महामंत्री समेत 20 पदाधिकारी नियुक्त, कई पुराने चेहरों को मिली जगह – Shahdol News


भारतीय जनता पार्टी जिला शहडोल में नई कार्यकारिणी का गठन हो गया है। जिला अध्यक्ष अमिता चपरा ने सोमवार शाम को नई कार्यकारिणी की घोषणा की। यह कार्यकारिणी प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल और प्रदेश संगठन महामंत्री हितानंद शर्मा के मार्गदर्शन में तैयार की गई

.

नई कार्यकारिणी में सात जिला उपाध्यक्षों की नियुक्ति की गई है। राकेश पाण्डेय, राकेश सोनी, भूपेन्द्र मिश्रा, दौलत मनमानी, संतोष लोहानी, मनोज गुप्ता और सुनैना सिंह को उपाध्यक्ष बनाया गया है। अमित मिश्रा और पुष्पेंद्र पटेल को महामंत्री की जिम्मेदारी दी गई है।

जिला मंत्री के रूप में रविंद्र वर्मा, शीला तिवारी, श्रीकृष्ण गुप्ता, गीता सिंह, कविता सिंह मार्को, नीरज गुप्ता और सौरभ गोले को नियुक्त किया गया है। अमित गुप्ता को जिला कोषाध्यक्ष और अमित बजाज को सह कोषाध्यक्ष बनाया गया है। अंकुश शर्मा को कार्यालय मंत्री की जिम्मेदारी मिली है। श्रवण पटेल को जिला सह कार्यालय मंत्री नियुक्त किया गया है।



Source link