एशिया कप में अफगानिस्तान की खतरनाक शुरुआत, ओमरजई के तूफान में उड़ा हांग कांग

एशिया कप में अफगानिस्तान की खतरनाक शुरुआत, ओमरजई के तूफान में उड़ा हांग कांग


Last Updated:

Afghanistan Vs Hong Kong Highlights: अफगानिस्तान ने एशिया कप में हांग कांग के खिलाफ 94 रन की बड़ी जीत के साथ शुरुआत की. अजमातुल्लाह ओमरजई और सेदिकुल्लाह अटल ने धमाकेदार पारी खेल टीम के जीत की नींव रखी.

हांग कांग को हरा अफगानिस्तान ने एशिया कप का किया आगाज
नई दिल्ली. अफगानिस्तान की टीम ने एशिया कप में गजब की शुरुआत की है. पहले मुकाबले में हांग कांग के खिलाफ उतरी राशिद खान की टीम ने तबाही मचा दी. अजमातुल्लाह ओमरजई और सेदिकुल्लाह अटल की धुंआधार बल्लेबाजी कम दम पर अफगानिस्तान ने हांग कांग के खिलाफ 6 विकेट पर 188 रन बना डाले. लक्ष्य का पीछा करने उतरी विरोधी टीम 9 विकेट पर 94 रन ही बना पाई. धमाकेदार जीत के साथ अफगानिस्तान ने एशिया कप के अभियान की शुरुआत की.

कम अनुभवी हांग कांग की टीम ने अफगानिस्तान को थोड़ा परेशान जरूर किया लेकिन अफगानिस्तान ने देखते ही देखते बाजी पलट दी. टॉस जीतकर कप्तान राशिद खान ने पहले बल्लेबाजी करने का फैसला लिया था. सेदिकुल्लाह अटल ने टीम के लिए आतिशी शुरुआत की लेकिन लगातार गिरते विकटों की वजह से उनको रफ्तार धीमी करनी पड़ी. उन्होंने एक छोर पर डटकर अपनी फिफ्टी पूरी की. छठे नंबर पर उतरे अजमातुल्लाह ओमरजई ने आकर उनकी मुश्किल आसान की और धुंआधार पारी खेल टीम को 188 रन तक पहुंचा दिया.





Source link