एशिया कप के पहले ही मैच में टूट गया सूर्यकुमार यादव का बड़ा रिकॉर्ड

एशिया कप के पहले ही मैच में टूट गया सूर्यकुमार यादव का बड़ा रिकॉर्ड


Last Updated:

दुनिया के पूर्व नंबर वन अफगानिस्तान के ऑलराउंडर अजमतुल्लाह उमरजई ने एशिया कप 2025 के पहले ही मैच में अपने नाम बड़ा रिकॉर्ड दर्ज कर लिया. उमरजई ने एशिया कप टी20 में सबसे तेज अर्धशतक जड़ने का कीर्तिमान अपने नाम क…और पढ़ें

उमरजई ने सबसे तेज हाफ सेंचुरी का रिकॉर्ड अपने नाम किया.
Azmatullah Omarzai fastest fifty asia cup t20 history: अजमतुल्लाह उमरजई ने एशिया कप के पहले मुकाबले आक्रामक पारी खेली. उनकी विस्फोटक पारी की बदौलत अफगानिस्तान ने पहले मैच में हांगकांग पर 94 रन से बड़ी जीत दर्ज की. दुनिया के पूर्व नंबर एक ऑलराउंडर उमरजई ने इस दौरान अपने नाम एक बड़ा रिकॉर्ड दर्ज कर लिया. उमरजई एशिया कप टी20 में सबसे तेज अर्धशतक जड़ने वाले खिलाड़ी बन गए. उन्होंने भारतीय टी20 टीम के कप्तान सूर्यकुमार यादव के महारिकॉर्ड को तोड़ डाला. उमरजई ने अफगानिस्तान बनाम हांगकांग एशिया कप 2025 के पहले मुकाबले में यह उपलब्धि हासिल की. उन्होंने 19वें ओवर की पहली तीन गेंदों पर लगातार छक्के जड़कर खूब वाहवाली लूटी. 25 साल के उमरजई अफगानिस्तान के उभरते हुए ऑलराउंडर हैं.

अबूधाबी के शेख जायेद स्टेडियम में खेले गए इस मैच में अफगानिस्तान को हांगकांग के खिलाफ जीत का प्रबल दावेदार माना जा रहा था. अफगानिस्तान ने पहले बैटिंग का फैसला किया. हांगकांग की शानदार गेंदबाजी के आगे अफगानिस्तान की टीम एक समय 4 विकेट पर गंवाकर 110 रन पर संघर्ष कर रही थी. तब 15 ओवर का खेल हो चुका था. इसके बाद अजमतुल्लाह उमरजई (Azmatullah Omarzai) ने क्रीज पर कदम रखा और उन्होंने अपनी ताबड़तोड़ बल्लेबाजी से मैच का रुख बदल दिया. उमरजई ने आते ही चौकों और छक्कों की बरसात कर दी. उन्होंने 20 गेंदों पर अर्धशतक पूरा कर एशिया कप टी20 में सबसे तेज हाफ सेंचुरी का रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया.

उमरजई ने सबसे तेज हाफ सेंचुरी का रिकॉर्ड अपने नाम किया.
india vs uae head to head t20: भारत-यूएई के बीच होगी जंग, जानें एशिया कप टी20 में दोनों टीमों का हेड टू हेड रिकॉर्ड

उमरजई ने 5 छक्कों और 2 चौकों की मदद से 53 रन बनाए
पच्चीस वर्षीय उमरजई ने 21 गेंदों पर 5 छक्कों और दो चौकों की मदद से 53 रन बनाए.इस दौरान उनका स्ट्राइक रेट 252.38 रहा. उन्होंने सूर्यकुमार यादव का रिकॉर्ड ध्वस्त किया जिन्होंने एशिया कप टी20 में 22 गेंदों पर हाफ सेंचुरी जड़ी थी. उमरजई ने इसके साथ ही अफगानिस्तान के मोहम्मद नबी का रिकॉर्ड भी ध्वस्त किया जिनके नाम अफगानिस्तान के लिए टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे तेज फिफ्टी जड़ने का रिकॉर्ड था. नबी ने साल 2017 में आयरलैंड के खिलाफ 21 गेंदों पर हाफ सेंचुरी जड़ी थी.
सूर्यकुमार यादव ने साल 2022 में हांगकांग के खिलाफ सबसे तेज हाफ सेंचुरी जड़ी थी. वहीं अफगानिस्तान के रहमनुल्लाह गुरबाज ने भी उसी एशिया कप में श्रीलंका के खिलाफ 22 गेंदों पर अर्धशतक जड़ा था. उमरजई ने दोनों बल्लेबाजों को पीछे छोड़ दिया.

सेदिकुल्लाह ने नाबाद 73 रन बनाए
अफगानिस्तान बनाम हांगकांग मैच की बात करें तो, ओपनर सेदिकुल्लाह अटल और अजमतुल्लाह उमरजई के अर्धशतक और दोनों के बीच अर्धशतकीय साझेदारी से अफगानिस्तान ने हांगकांग को 94 रन से रौंदकर अपने अभियान की शुरुआत जीत के साथ की. सेदिकुल्लाह (नाबाद 73, 52 गेंद, चार चौके, तीन छक्के) ने अपने करियर की सर्वश्रेष्ठ पारी खेलने के अलावा उमरजई (53 रन, 21 गेंद, पांच छक्के, दो चौके) के साथ पांचवें विकेट के लिए 82 रन की साझेदारी की जिससे अफगानिस्तान ने छह विकेट पर 188 रन बनाए. सेदिकुल्लाह ने मोहम्मद नबी (33) के साथ भी तीसरे विकेट के लिए 51 रन जोड़े.

हांगकांग 94 रन पर ढेर
हांगकांग की टीम इसके जवाब कभी लक्ष्य के करीब पहुंचने की स्थिति में भी नहीं दिखी. बाबर हयात की 39 रन की पारी के बावजूद टीम नौ विकेट पर 94 रन ही बना सकी. बाबर के अलावा सिर्फ कप्तान यासिम मुर्तजा (16) ही दोहरे अंक में पहुंच पाए. अफगानिस्तान की ओर से गुलबदिन नायब (08/2) और फजलहक फारूकी (16/2) ने दो-दो विकेट चटकाए जबकि अजमतुल्लाह उमरजई (04/1), कप्तान राशिद खान (24/1) और नूर अहमद (16/1) ने एक-एक विकेट हासिल किया.

Kamlesh Raiचीफ सब एडिटर

करीब 15 साल से पत्रकारिता में सक्रिय. दिल्ली यूनिवर्सिटी से पढ़ाई. खेलों में खासकर क्रिकेट, बैडमिंटन, बॉक्सिंग और कुश्ती में दिलचस्पी. IPL, कॉमनवेल्थ गेम्स और प्रो रेसलिंग लीग इवेंट्स कवर किए हैं. फरवरी 2022 से…और पढ़ें

करीब 15 साल से पत्रकारिता में सक्रिय. दिल्ली यूनिवर्सिटी से पढ़ाई. खेलों में खासकर क्रिकेट, बैडमिंटन, बॉक्सिंग और कुश्ती में दिलचस्पी. IPL, कॉमनवेल्थ गेम्स और प्रो रेसलिंग लीग इवेंट्स कवर किए हैं. फरवरी 2022 से… और पढ़ें

homecricket

एशिया कप के पहले ही मैच में टूट गया सूर्यकुमार यादव का बड़ा रिकॉर्ड



Source link