ग्वालियर के जनकगंज थाना क्षेत्र के निंबाजी की खो स्थित सिद्ध बाबा मंदिर के पास एक कुएं में मिले युवक के शव की गुत्थी और उलझ गई है। युवक के हाथ-पैर चादर से बंधे हुए मिले थे, जिससे शुरूआती आशंका थी कि उसे जिंदा कुएं में फेंककर डुबोया गया है, लेकिन अब प
.
मंगलवार को आई डायटम टेस्ट रिपोर्ट के अनुसार मृतक के फेफड़ों में पानी नहीं मिला है। इसका साफ मतलब है कि युवक की मौत कुएं में फेंके जाने से पहले ही हो चुकी थी। इस वजह से पुलिस अब इसे हत्या का मामला मानकर जांच आगे बढ़ा रही है।
पुलिस ने दफना दिया था शव
गौरतलब है कि 24 जुलाई को कुएं से युवक का शव बरामद हुआ था। शव कई दिन पुराना होने से कंकाल की स्थिति में बदल चुका था। हाथ-पैर बंधे मिलने पर पुलिस ने हत्या का शक जताते हुए पोस्ट मार्टम कराया था। मृतक की पहचान अब तक नहीं हो पाई है और शिनाख्त न होने के कारण पुलिस ने उसे लावारिस मानकर दफना दिया था। युवक की पहचान और हत्या की वजह का पता लगाना पुलिस के लिए बड़ी चुनौती बना हुआ है। पुलिस करेगी घटना का सीन री-क्रिएशन पुलिस को आशंका है कि युवक की हत्या आसपास कहीं और की गई है। उसकी लाश को डंप करने के लिए यहां फेंका गया है। अब पुलिस घटना का सीन री-क्रिएशन भी करेगी। ताकि कोई नया सुराग हाथ लग सके। साथ ही इस रास्ते पर 24 जुलाई और उससे एक सप्ताह पहले के सीसीटीवी कैमरे भी खंगालेगी। चालीस साल के करीब है मृतक की उम्र बताया गया है कि मृतक की उम्र करीब चालीस साल के करीब है और अब पुलिस उसकी उम्र के आधार पर दो माह पूर्व गायब हुए युवकों की पड़ताल कर रही हे, जिससे उसकी पहचान हो सके। जिससे हत्या का कारण और हत्यारों का पता लगाया जा सके।
पुलिस का कहना है जनकगंज थाना प्रभारी अतुल सिंह ने बताया कि
24 जुलाई को निंबाजी की खो में कुएं में एक युवक का शव मिला था। अब पीएम रिपोर्ट में आया है कि कुएं में गिरने से पहले ही उसकी मौत हो चुकी थी। इस बिंदु को भी जांच में ले लिया है। फिलहाल मृतक की पहचान के लिए प्रयास किए जा रहे हैं।

ये खबर भी पढ़िए…
ग्वालियर में कुएं से मिली 10 दिन पुरानी लाश

जनकगंज थाना क्षेत्र स्थित निम्माजी की खो में गुरुवार शाम एक अज्ञात युवक का शव कुएं में मिला। शव की हालत बेहद खराब थी और उसके हाथ-पैर रस्सियों से बंधे हुए थे, जिससे पुलिस को आशंका है कि युवक की हत्या कर शव को कुएं में फेंका गया है। पढ़ें पूरी खबर …