वर्ल्ड कप के लिए इस टीम का ऐलान, पहली बार इन प्लेयर्स का सेलेक्शन, RCB दिग्गज को कमान

वर्ल्ड कप के लिए इस टीम का ऐलान, पहली बार इन प्लेयर्स का सेलेक्शन, RCB दिग्गज को कमान


Womens World Cup 2025: आईसीसी महिला क्रिकेट विश्व कप 2025 के लिए न्यूजीलैंड ने अपनी 15-सदस्यीय मजबूत टीम की घोषणा कर दी है. टीम में बाएं हाथ की स्पिनर फ्रैनन जोनास का नाम शामिल नहीं है. 21 वर्षीय जोनास ने 26 वनडे मैच खेले हैं और उनसे टीम के स्पिन ग्रुप का हिस्सा बनने की उम्मीद थी, लेकिन चयनकर्ताओं ने उन्हें सेलेक्ट नहीं किया. न्यूजीलैंड की कमान दिग्गज प्लेयर सोफी डिवाइन के हाथों में ही है. वह महिला प्रीमियर लीग में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के लिए खेल चुकी हैं.

पहली बार आईसीसी टूर्नामेंट में खेलेंगी डेवोनशायर

जोनास की जगह फ्लोरा डेवोनशायर को टीम में शामिल किया गया है. उन्हें पहली बार आईसीसी टूर्नामेंट के लिए बुलाया गया है. 22 वर्षीय इस ऑलराउंडर ने हैलिबर्टन जॉनस्टोन शील्ड में 250 से ज्यादा रन और 18 विकेट लेकर चयनकर्ताओं को प्रभावित किया. उनकी दोहरी प्रतिभा टीम के मध्य क्रम को मजबूत करती है और अतिरिक्त गेंदबाजी गहराई भी प्रदान करती है.

Add Zee News as a Preferred Source


चयनकर्ताओं का मुश्किल फैसला

मुख्य कोच बेन सॉयर ने स्वीकार किया कि जोनास को टीम से बाहर रखना एक मुश्किल फैसला था. उन्होंने कहा, ”जब आपके पास एक ही जगह के लिए कई खिलाड़ी हों, तो यह कभी आसान नहीं होता और इससे कुछ मुश्किल चयन करने पड़ते हैं. फ्लोरा के पक्ष में फ्रैन को बाहर रखना एक कठिन फैसला था. हम जानते हैं कि फ्रैन एक बेहतरीन खिलाड़ी हैं और 21 साल की उम्र में हमें विश्वास है कि उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन अभी आना बाकी है.”

 

 

ये भी पढ़ें: ​India vs Pakistan: मैच से पहले ‘हैंडशेक’ कांड…क्या सूर्यकुमार ने सलमान से नहीं मिलाया हाथ? Video में सामने आई सच्चाई

आखिरी बार वर्ल्ड कप में खेलेंगी डिवाइन

टीम में अनुभवी और युवा खिलाड़ियों का अच्छा मिश्रण है. कप्तान सोफी डिवाइन अपना आख़िरी वनडे विश्व कप खेलने वाली हैं. उनके साथ सूजी बेट्स भी लगभग अंतिम बार टूर्नामेंट में खेलेंगी. वह पांचवीं बार वर्ल्ड कप में हिस्सा लेने के लिए तैयार हैं. इनके अलावा लिया ताहुहू चौथे, जबकि मैडी ग्रीन और अमेलिया केर अपने तीसरे विश्व कप में नजर आएंगी. न्यूजीलैंड की टीम 1 अक्टूबर को इंदौर के होल्कर स्टेडियम में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ अपने अभियान की शुरुआत करेगी.

ये भी पढ़ें: SA20 ऑक्शन के टॉप-5 महंगे खिलाड़ी…’वर्ल्ड चैंपियन’ कप्तान और 991 विकेट लेने वाला बॉलर अनसोल्ड

महिला वर्ल्ड कप के लिए न्यूजीलैंड की टीम

सोफी डिवाइन (कप्तान), सूजी बेट्स, ईडन कार्सन, फ्लोरा डेवोनशायर, इजी गेज, मैडी ग्रीन, ब्रुक हॉलिडे, ब्री इलिंग, पॉली इंगलिस, बेला जेम्स, जेस केर, अमेलिया केर, रोजमेरी मैयर, जॉर्जिया प्लिमर, ली ताहुहु.





Source link