विश्व आत्महत्या रोकथाम दिवस पर शाजापुर में सेमिनार: हर एक लाख में 12 लोग कर रहे आत्महत्या, 15-30 और 60+ आयु वर्ग में सबसे ज्यादा मामले – shajapur (MP) News

विश्व आत्महत्या रोकथाम दिवस पर शाजापुर में सेमिनार:  हर एक लाख में 12 लोग कर रहे आत्महत्या, 15-30 और 60+ आयु वर्ग में सबसे ज्यादा मामले – shajapur (MP) News


विश्व आत्महत्या रोकथाम दिवस पर शाजापुर में सेमिनार

शाजापुर जिला अस्पताल में विश्व आत्महत्या रोकथाम दिवस पर एक विशेष सेमिनार का आयोजन किया गया। इस दौरान मानसिक स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता फैलाई गई।

.

साथ ही आत्महत्या की घटनाओं के कारणों और उनकी रोकथाम पर चर्चा की गई। कार्यक्रम के नोडल अधिकारी डॉक्टर क्षितिज मुरारी ने महत्वपूर्ण आंकड़े साझा किए।

उन्होंने बताया कि 2022 में देश में प्रति एक लाख की जनसंख्या में 12 लोगों ने आत्महत्या की। सबसे चिंताजनक बात यह है कि 15 से 30 वर्ष के युवा और 60 वर्ष से अधिक उम्र के बुजुर्गों में यह समस्या ज्यादा देखी गई।

स्वास्थ्य विभाग ने इस समस्या से निपटने के लिए कई कदम उठाए हैं। जिला अस्पताल में एक विशेष मनकक्ष की स्थापना की गई है। यहां मानसिक समस्याओं से जूझ रहे लोगों को परामर्श और उपचार की सुविधा मिलती है।

इसके अलावा टेली मानस हेल्पलाइन भी शुरू की गई है। डॉक्टर मुरारी के अनुसार, समय पर पहचान और उचित काउंसलिंग से आत्महत्या की घटनाओं को रोका जा सकता है।



Source link