एशिया कप से पहले टी20 रैंकिंग में भारतीय खिलाड़ियों का धमाल, टॉप पर अभिषेक

एशिया कप से पहले टी20 रैंकिंग में भारतीय खिलाड़ियों का धमाल, टॉप पर अभिषेक


Last Updated:

आईसीसी टी20 रैंकिंग में रवि बिश्नोई छठे, अर्शदीप सिंह 10वें, वरुण चक्रवर्ती चौथे स्थान पर पहुंचे. अभिषेक शर्मा बल्लेबाजी में टॉप पर हैं. हार्दिक पंड्या नंबर एक ऑलराउंडर बने.

अभिषेक शर्मा टी20 रैंकिंग में टॉप पर बरकरार
दुबई. एशिया कप से पहले भारतीय टीम को अच्छी खबर मिली है. आईसीसी की ताजा टी20 रैंकिंग में टीम इंडिया के खिलाड़ियों ने छलांग लगाई है. भारतीय स्पिनर रवि बिश्नोई और बाएं हाथ के तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह बुधवार को जारी आईसीसी टी20 गेंदबाजी रैंकिंग में फायदा हुआ है. रवि छठे और अर्शदीप 10वें स्थान पर पहुंच गए. वरुण चक्रवर्ती चौथे स्थान के साथ भारत के टॉप रैंकिंग वाले गेंदबाज बने हुए हैं जबकि बिश्नोई, अर्शदीप और अक्षर पटेल एक-एक स्थान के फायदे के साथ छठे, 10वें और 13वें स्थान पर हैं.

बल्लेबाजी रैकिंग में अभिषेक शर्मा 829 रेटिंग अंक के साथ टॉप पर बरकरार हैं. तिलक वर्मा दूसरे और कप्तान सूर्यकुमार यादव छठे पायदान पर हैं. एशिया कप के लिए भारत की 15 सदस्यीय टीम में जगह बनाने में नाकाम रहे यशस्वी जायसवाल एक स्थान के नुकसान से 11वें स्थान पर हैं. वह एशिया कप के लिए पांच रिजर्व खिलाड़ियों में शामिल हैं.

रुतुराज गायकवाड़ और संजू सैमसन दोनों एक-एक स्थान के फायदे से 26वें और 34वें स्थान पर हैं. ऑलराउंडर की सूची में हार्दिक पंड्या 252 रेटिंग अंक के साथ नंबर एक ऑलराउंडर बने हुए हैं. यूएई, अफगानिस्तान और पाकिस्तान के बीच ट्राई सीरीज खत्म होने के बाद टी20 अंतरराष्ट्रीय रैंकिंग जारी की गई है. पाकिस्तान ने फाइनल में अफगानिस्तान को 75 रन से हराकर ट्राई सीरीज जीती. वनडे रैंकिंग में भारतीय बल्लेबाजों में शुभमन गिल नंबर एक पर बरकरार हैं. कप्तान रोहित शर्मा (दूसरे), विराट कोहली (चौथे) और श्रेयस अय्यर (आठवें) की रैंकिंग में भी कोई बदलाव नहीं आया है.

वनडे गेंदबाजी रैंकिंग में भारत के कुलदीप यादव एक स्थान के नुकसान से चौथे जबकि रविंद्र जडेजा दो स्थान के नुकसान से 10वें स्थान पर हैं. मोहम्मद शमी और मोहम्मद सिराज भी दो-दो स्थान के नुकसान से 14वें और 15वें स्थान पर हैं.

Viplove Kumar

15 साल से ज्यादा वक्त से खेल पत्रकारिता से सक्रिय. Etv भारत, ZEE न्यूज की क्रिकेट वेबसाइट में काम किया. दैनिक जागरण वेबसाइट में स्पोर्ट्स हेड रहा. ओलंपिक, कॉमनवेल्थ, क्रिकेट और फुटबॉल वर्ल्ड कप कवर किया. अक्टूब…और पढ़ें

15 साल से ज्यादा वक्त से खेल पत्रकारिता से सक्रिय. Etv भारत, ZEE न्यूज की क्रिकेट वेबसाइट में काम किया. दैनिक जागरण वेबसाइट में स्पोर्ट्स हेड रहा. ओलंपिक, कॉमनवेल्थ, क्रिकेट और फुटबॉल वर्ल्ड कप कवर किया. अक्टूब… और पढ़ें

homecricket

एशिया कप से पहले टी20 रैंकिंग में भारतीय खिलाड़ियों का धमाल, टॉप पर अभिषेक



Source link