रेहटी और भोपाल से बाइक चोरी का खुलासा: सीहोर में दो बदमाश गिरफ्तार, एक लाख रुपए की दो बाइक बरामद – Sehore News

रेहटी और भोपाल से बाइक चोरी का खुलासा:  सीहोर में दो बदमाश गिरफ्तार, एक लाख रुपए की दो बाइक बरामद – Sehore News



सीहोर जिले की रेहटी पुलिस ने बाइक चोरी के मामले में दो शातिर चोरों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के पास से दो बाइक बरामद की गई हैं, जो रेहटी और भोपाल से चुराई गई थीं। जब्त की गई गाड़ियों की कुल कीमत लगभग 1 लाख रुपए बताई जा रही है।

.

सब्जी बाजार से बाइक चोरी, रिपोर्ट के बाद जांच शुरू

एक सितंबर को ग्राम सोयत निवासी भरत लोवंशी ने थाना रेहटी में शिकायत दर्ज कराई थी कि उनकी हीरो स्प्लेंडर प्लस बाइक सब्जी बाजार के सामने से चोरी हो गई है। काफी तलाश के बाद भी बाइक का कुछ पता नहीं चला, जिसके बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की।

मुखबिर की सूचना पर हुई कार्रवाई

एसपी दीपक कुमार शुक्ला के निर्देश और एसडीओपी रवि शर्मा के मार्गदर्शन में रेहटी थाना प्रभारी की टीम ने जांच तेज की। गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने ग्राम मालीबांया के पास घेराबंदी कर दो संदिग्ध युवकों को बाइक के साथ पकड़ा।

पूछताछ में आरोपियों ने चोरी का जुर्म कुबूल किया। पकड़े गए युवकों ने पूछताछ में अपने नाम दौलतराम उर्फ मनोज यादव, निवासी आंकलपुर, थाना औबेदुल्लागंज, रायसेन और शरीफ खान उर्फ टुंडा, निवासी जोशीपुर, थाना बुधनी, सीहोर बताया। दोनों ने पुलिस को बताया कि उन्होंने रेहटी से एक और भोपाल से दूसरी बाइक चोरी की थी।

दोनों बाइकों की कीमत करीब एक लाख रुपए

पुलिस ने आरोपियों के पास से दोनों मोटरसाइकिलें बरामद कर ली हैं। इनकी कुल अनुमानित कीमत एक लाख रुपए बताई गई है। फिलहाल आरोपियों से आगे की पूछताछ जारी है।



Source link