अधिवक्ताओं ने बताया कि यह समस्या लंबे समय से चली आ रही है।
सीधी जिले में तहसील और एसडीएम कार्यालय में व्याप्त भ्रष्टाचार का मामला सामने आया है। वकील नर्मदा प्रसाद तिवारी और अन्य वकीलों ने बुधवार शाम 4 बजे इस संबंध में शिकायत की।
.
वकीलों का आरोप है कि कार्यालयों में बिना पैसे दिए कोई काम नहीं होता। विशेषकर नकल शाखा में हर नकल के लिए अतिरिक्त पैसे की मांग की जाती है। आवेदकों को बिना पैसे दिए खाली हाथ लौटना पड़ता है।
कई बार शिकायत के बाद भी नहीं हुई कार्रवाई
अधिवक्ताओं ने बताया कि यह समस्या लंबे समय से चली आ रही है। उन्होंने कई बार अधिकारियों से शिकायत की, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। बुधवार शाम 4:30 बजे वकील कलेक्ट्रेट पहुंचे। उन्होंने अपर कलेक्टर बीपी पांडे को ज्ञापन सौंपा।
वरिष्ठ अधिवक्ता तिवारी ने कहा कि नकल शाखा में पैसे दिए बिना कोई दस्तावेज नहीं मिलता। तहसील और एसडीएम कार्यालय के बाबू से लेकर अन्य कर्मचारी तक पैसों की मांग करते हैं। इससे आम नागरिकों और वादकारियों को परेशानी का सामना करना पड़ता है।
मामले की जांच का मिला आश्वासन मिला है
अपर कलेक्टर बीपी पांडे ने वकीलों की शिकायत को गंभीरता से लिया है। उन्होंने मामले की गहन जांच का आश्वासन दिया है। साथ ही कहा कि दोषी कर्मचारियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी।