Indore News: पिता की मौत से आहत बेटा अस्पताल की बिल्डिंग पर चढ़ा, कूदने जा रहा था तभी… देखें Video

Indore News: पिता की मौत से आहत बेटा अस्पताल की बिल्डिंग पर चढ़ा, कूदने जा रहा था तभी… देखें Video


Last Updated:

Indore News: इंदौर में पिता की मौत से आहत बेटे ने सुसाइड की कोशिश की. लेकिन, समय रहते उसे बचा लिया गया. अब इसका वीडियो खूब वायरल हो रहा है…

रिपोर्ट: मिथिलेश गुप्ता

इंदौर के एरोड्रम थाना क्षेत्र में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है. मॉर्निंग वॉक पर निकले एक पुजारी की सड़क हादसे में मौत हो गई, जिसके बाद उनके बेटे ने दुख में डूबकर आत्महत्या की कोशिश की. घटना जय श्री कॉलोनी के पास की है, जहां बीएसएफ के एक ट्रक ने पुजारी नेत्रपुरी गोस्वामी को टक्कर मार दी. हादसे में गोस्वामी जी के सिर में गंभीर चोट लगी और मौके पर ही उनकी मौत हो गई.

पुजारी की मौत की खबर सुनकर उनका बेटा अभिषेक गोस्वामी सदमे में आ गया. दुखी अभिषेक जिला अस्पताल की निर्माणाधीन बिल्डिंग की छत पर चढ़ गया और सुसाइड करने की कोशिश की. आसपास के लोगों ने उसे देखा और तुरंत पुलिस को सूचना दी. समय रहते बिल्डिंग में काम कर रहे कर्मचारियों ने अभिषेक को समझाया और नीचे उतारा. मौके पर पहुंची पुलिस ने अभिषेक को परामर्श दिया और परिजनों के साथ घर रवाना किया. इसका वीडियो भी अब वायरल हो रहा है.

पुलिस के अनुसार, हादसा सुबह करीब 7 बजे हुआ. बीएसएफ ट्रक चालक को हिरासत में ले लिया गया है और जांच जारी है. प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि ट्रक तेज रफ्तार में था, जिससे हादसा हुआ. अभिषेक की उम्र करीब 25 वर्ष बताई जा रही है और वह पिता की मौत से बुरी तरह टूट गया था. पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और ट्रक की जांच कर रही है. मानसिक स्वास्थ्य विशेषज्ञों का कहना है कि ऐसे मामलों में परिवार का सहारा जरूरी है.

न्यूज़18 हिंदी को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।
homemadhya-pradesh

पिता की मौत से आहत बेटा अस्पताल की बिल्डिंग पर चढ़ा, कूदने जा रहा था तभी..Video



Source link