केंद्रीय संचार एवं पूर्वोत्तर क्षेत्र विकास मंत्री तथा सांसद ज्योतिरादित्य एम. सिंधिया ने बुधवार को शिवपुरी जिले की पिछोर विधानसभा क्षेत्र की जनता को ऊर्जा क्षेत्र में ऐतिहासिक सौगात दी। उन्होंने ग्राम गरेठा में 2.19 करोड़ की लागत से बने 33/11 केवी न
.
साथ ही ग्राम चमरौआ में 2.02 करोड़, मुहासा में 2.68 करोड़ और पिपरा में 1.46 करोड़ में प्रस्तावित विद्युत उपकेंद्रों का भूमिपूजन किया। इन चार उपकेंद्रों से लगभग 100 से अधिक गाँवों को मजबूत बिजली आपूर्ति का लाभ मिलेगा।
सिंधिया ने कहा कि
आजादी के बाद पहली बार 17 हजार से अधिक गांवों तक बिजली पहुंची है। अब किसानों को रात में अंधेरे में सिंचाई और बच्चों को मिट्टी के तेल के दीये में पढ़ाई नहीं करनी पड़ेगी। मेरे नाम में ही ‘ज्योति’ है, और जब भी मैं आता हूं, अपने साथ प्रकाश लेकर आता हूं। ये उपकेंद्र आपके गांव-गांव रोशन करेंगे और आने वाली पीढ़ियों को फायदा देंगे।


केंद्रीय मंत्री ने ग्राम गरेठा में 2.19 करोड़ की लागत से बने 33/11 केवी नवीन विद्युत उपकेंद्र का लोकार्पण किया।
उन्होंने यह भी बताया कि पिछले 22 वर्षों में जितने उपकेंद्र संभाग में नहीं बने, उतने केवल गुना-शिवपुरी क्षेत्र में बन चुके हैं। पिछोर क्षेत्र में 7 उपकेंद्र और पूरे क्षेत्र में 18 उपकेंद्र स्थापित किए गए हैं। साथ ही उन्होंने बताया कि पिछोर-करैरा सड़क के लिए 525 करोड़ और दिनारा-चंदेरी सड़क के लिए 410 करोड़ स्वीकृत हुए हैं। दोनों परियोजनाओं से पिछोर क्षेत्र को 930 करोड़ की सड़क सौगात मिली है। इसके अलावा केन-बेतवा लिंक परियोजना से 8 लाख हेक्टेयर भूमि सिंचित होगी, जिसमें शिवपुरी जिले का भी 10% हिस्सा शामिल है।
इस अवसर पर प्रदेश के ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर, पिछोर विधायक प्रीतम लोधी, जिला पंचायत अध्यक्ष नेहा यादव, भाजपा जिलाध्यक्ष जसवंत जाटव, पूर्व मंत्री सुरेश धाकड़ राठखेड़ा, कलेक्टर रविंद्र कुमार चौधरी, पुलिस अधीक्षक अमन सिंह राठौर, जिला पंचायत सीईओ हिमांशु जैन, पिछोर एसडीएम ममता शाक्य सहित बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि और ग्रामीण मौजूद रहे।

गांवों में पहुंच सकेगी बिजली।

कार्यक्रम में पहुंचे लोगों ने तालियां बजाकर केंद्रीय मंत्री का स्वागत किया।
केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने पिछोर को दी 4 विद्युत उपकेंद्रों की सौगात, बोले- ‘मेरे नाम में है ज्योति, मैं प्रकाश लेकर आया हूँ’ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर ने कहा कि सिंधिया जनता के बीच परिवार के मुखिया की तरह रहते हैं और हर समस्या का समाधान ढूंढने में तत्पर रहते हैं।
वहीं, विधायक प्रीतम लोधी ने क्षेत्र को मिली इस ऊर्जा सौगात पर खुशी जताते हुए कहा कि सरकार की योजनाओं से पिछोर लगातार विकास की ओर अग्रसर है। उन्होंने रेलवे की सौगात की भी मांग की।इन विद्युत उपकेंद्रों के निर्माण से किसानों, व्यापारियों और आम नागरिकों को लंबे समय से चली आ रही बिजली संबंधी परेशानियों से निजात मिलेगी और क्षेत्र में विकास की गति और तेज होगी।

केंद्रीय मंत्री का स्थानीय नेताओं ने माला पहनाकर स्वागत किया।

कार्यक्रम में बड़ी संख्या में महिलाएं उपस्थित रहीं।