Last Updated:
Balaghat News: महिलाएं महीने में करीब 22 से 24 दिन बच्चों के लिए मिड डे मील बनाती हैं. इतने काम के लिए उन्हें सिर्फ 500 रुपये की सैलरी मिलती है. समूह संचालकों का कहना है कि इतनी सी मिलने वाली सैलरी भी मई माह से…और पढ़ें
मध्याह्न भोजन योजना के तहत बच्चों को दोपहर का भोजन कराना अनिवार्य होता है. ऐसे में भोजन कराने के लिए जो राशि आती है, उसमें बच्चों की उपस्थिति के मुताबिक ही भुगतान होता है. अगस्त में बच्चों की उपस्थिति सिर्फ 20 से 25 प्रतिशत थी, इसलिए भुगतान भी इसी के मुताबिक हुआ लेकिन 15 अगस्त को राष्ट्रीय पर्व यानी स्वतंत्रता दिवस भी मनाया जाता है. ऐसे में शासन के निर्देश होते हैं कि इस मौके पर बच्चों को विशेष खाना खिलाना होता है. इस तरह स्कूल के बच्चों के साथ-साथ गांव के लोगों को भी यह खाना खिलाना पड़ा, जिसका भार भी खाना बनाने वाले समूह पर आ गया. अब वे चाहते हैं कि समूह को अलग से राशि का भुगतान किया जाना चाहिए.
महिलाएं महीने में करीब 22 से 24 दिन बच्चों के लिए खाना बनाती हैं. इतने काम के लिए उन्हें सिर्फ 500 रुपये की तनख्वाह मिलती है. अब समूह संचालकों का कहना है कि इतनी सी मिलने वाली तनख्वाह भी मई से नहीं मिली है. ऐसे में गरीबी में आटा गीला जैसी स्थिति बन गई है.
काम छोड़ देने की चेतावनी
प्रांतीय स्वयं सहायता समूह रसोईया महासंघ की जिला अध्यक्ष कविता लाड़े का कहना है कि ये काम महिलाओं पर बोझ बन रहा है. कभी उधार लेकर तो कभी गहने गिरवी रखकर काम कर रहे हैं. इससे पहले शासन को समस्या से अवगत करवाया था. अगर अब समस्या का निराकरण नहीं हुआ, तो काम छोड़ फिर से धरने पर बैठा जाएगा.