कार हादसे में घायल ट्रैफिक जवान व अन्य।
ग्वालियर में बुधवार शाम को एक नाबालिग कार चालक ने सड़क पर दहशत फैला दी। नाबालिग ने रेसकोर्स रोड पर केशर मॉल के सामने एक के बाद एक आधा दर्जन वाहनों को टक्कर मार दी।
.
एक पुलिसकर्मी ने उसे रोकने की कोशिश की तो उसे कार के बोनट पर लटकाकर 10 मीटर तक घसीट ले गया। पुलिस ने घेराबंदी कर कार रोकी और नाबालिग को पकड़ लिया। हादसे में पुलिसकर्मी, महिला समेत तीन लोग घायल हुए हैं।
नाबालिग चालक कार के बोनट पर लटकाकर पुलिसकर्मी को घसीटता ले गया।
सबसे पहले एक्टिवा सवार को टक्कर मारी कार (MP07 CJ-5039) चला रहे नाबालिग ने सबसे पहले एक्टिवा सवार अनूप सक्सेना को टक्कर मारी। इसके बाद कुछ ही दूरी पर स्कूटी सवार सरोज कुमारी समेत कई और वाहनों को टक्कर मारी।
ट्रैफिक पुलिसकर्मी अतुल शर्मा ने कार रोकने की कोशिश की लेकिन नाबालिग चालक कार के बोनट पर लटकाकर करीब 10 मीटर तक घसीटता ले गया। ड्यूटी पर तैनात एएसआई उदय प्रताप ने समझदारी और बहादुरी दिखाते हुए कार को रोका और नाबालिग को पकड़ लिया।
पुलिस ने पकड़े गए कार चालक से पूछताछ की तो पता चला है कि वह आदित्यपुरम का रहने वाला है और नाबालिग है। पुलिस ने उसके परिजन को घटना की सूचना देकर थाना बुलाया। थाना पहुंचे परिजन ने पुलिस को बताया कि नाबालिग बिना बताए कार लेकर आया था।