विस्तार वानिकी योजना की शुरुआत: रायसेन के चैनपुर स्कूल और जैथारी पुलिस चौकी में 300 पौधे लगाए – Raisen News

विस्तार वानिकी योजना की शुरुआत:  रायसेन के चैनपुर स्कूल और जैथारी पुलिस चौकी में 300 पौधे लगाए – Raisen News


रायसेन जिले में विस्तार वानिकी योजना के तहत वृक्षारोपण अभियान चलाया गया। चैनपुर के शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में 1.150 हेक्टेयर क्षेत्र में 150 पौधे लगाए गए। साथ ही जैथारी पुलिस चौकी में 0.570 हेक्टेयर क्षेत्र में 150 पौधे रोपित किए गए।

.

कार्यक्रम में कलेक्टर अरुण कुमार विश्वकर्मा मुख्य अतिथि रहे। पुलिस अधीक्षक पंकज पांडे और जिला पंचायत की मुख्य कार्यपालन अधिकारी अंजू पवन भदौरिया विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहीं। वन मंडल अधिकारी प्रतिभा शुक्ला ने कार्यक्रम का मार्गदर्शन किया।

राजस्व, पुलिस, वन और स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी मौजूद रहे। जिला जनपद सदस्य, भाजपा मंडल अध्यक्ष, पूर्व भाजपा मंडल अध्यक्ष और विद्यार्थियों ने वृक्षारोपण में भाग लिया। कलेक्टर ने छात्र-छात्राओं को कैप वितरित कर वनों के संरक्षण के लिए प्रेरित किया।

कलेक्टर ने जनप्रतिनिधियों से संवाद किया। उन्होंने पर्यावरण और जीवन में वृक्षों के महत्व पर चर्चा की। हर व्यक्ति को जीवन में कम से कम 5 पौधे लगाने और उनकी देखभाल करने का आह्वान किया।



Source link