Last Updated:
Aloe vera Health Benefits: हर घर में एक ऐसा पौधा होना चाहिए जो सजावट के साथ-साथ सेहत का भी पहरेदार बने. एलोवेरा वही पौधा है जिसे लोग ग्रीन डॉक्टर कहते हैं.
गमले में ऐसे लगाएँ एलोवेरा
लोकल 18 से बातचीत में रोपणीय प्रभारी विष्णु तिवारी ने बताया कि एलोवेरा को घर में उगाना बिल्कुल आसान और किफायती है. इसके लिए सबसे पहले गमले में पॉर्टी मिक्सचर तैयार करना ज़रूरी है जिसमे रेत, मिट्टी और वर्मी कम्पोस्ट का इस्तेमाल करें. ध्यान रहे कि गमले के नीचे पानी निकासी के लिए चार-पाँच छेद अवश्य होने चाहिए. इसके बाद एलोवेरा का पौधा गमले में लगाएँ और हल्की सिंचाई करते रहें. कुछ ही दिनों में आप देखेंगे कि गमले में छोटे-छोटे नए पौधे निकलने लगेंगे. इन पौधों को अलग-अलग गमलों में शिफ्ट करके आप संख्या भी बढ़ा सकते हैं.
एलोवेरा को आयुर्वेद में धृतकुमारी के नाम से जाना जाता है. यह पौधा सदियों से औषधीय विज्ञान और सौंदर्य प्रसाधनों का हिस्सा रहा है. एलोवेरा जेल त्वचा की नमी बनाए रखने में सहायक है और जलन या छोटे घावों को तेजी से ठीक करता है. चेहरे पर इसके गूदे की मसाज करने से त्वचा में निखार आता है और बालों में रूसी जैसी समस्या भी दूर हो जाती है. यही नहीं एलोवेरा का रस अपच और पेट संबंधी समस्याओं में भी राहत पहुंचाता है.
सेहत के लिए रामबाण इलाज
एलोवेरा का गूदा सीधे त्वचा या बालों पर लगाने के अलावा पानी में मिलाकर सेवन करने पर भी फायदेमंद होता है. यह न सिर्फ पाचन तंत्र को मजबूत बनाता है बल्कि शरीर से विषैले तत्वों को बाहर निकालने में भी मदद करता है. जले हुए घावों पर इसका लेप लगाने से जलन कम होती है और घाव जल्दी भरते हैं. वहीं इसकी सबसे बड़ी खूबी यह है कि इसके इस्तेमाल से कोई साइड इफ़ेक्ट नहीं होता.
फूलों की खूबसूरती और सजावटी महत्व
गमले में एलोवेरा को तैयार होने में लगभग 15-20 दिन लगते हैं. दो-तीन साल पुराने पौधों में मार्च से मई के बीच नारंगी और गुलाबी रंग के खूबसूरत फूल खिलते हैं. यह फ्लावरिंग न केवल पौधे को और आकर्षक बनाती है बल्कि नए पौधों की पैदावार में भी मदद करती है. इस तरह एलोवेरा सजावट, सेहत और औषधीय गुणों का अद्भुत संगम है जिसे हर घर में होना चाहिए.
Shweta Singh, currently working with News18MPCG (Digital), has been crafting impactful stories in digital journalism for more than two years. From hyperlocal issues to politics, crime, astrology, and lifestyle,…और पढ़ें
Shweta Singh, currently working with News18MPCG (Digital), has been crafting impactful stories in digital journalism for more than two years. From hyperlocal issues to politics, crime, astrology, and lifestyle,… और पढ़ें