इंदौर में कल से तीन दिवसीय साइंटिफिक कॉन्फ्रेंस: किडनी की देखभाल, नई तकनीक से इलाज पर रहेगा फोकस; नेफ्रोलॉजिस्ट, शोधकर्ता होंगे शामिल – Indore News

इंदौर में कल से तीन दिवसीय साइंटिफिक कॉन्फ्रेंस:  किडनी की देखभाल, नई तकनीक से इलाज पर रहेगा फोकस; नेफ्रोलॉजिस्ट, शोधकर्ता होंगे शामिल – Indore News



इंडियन सोसाइटी ऑफ नेफ्रोलॉजी, वेस्ट जोन चैप्टर (ISNWZ) एनुअल साइंटिफिक कॉन्फ्रेंस 12 सितंबर से शुरू होने जा रही है।

इंदौर में इंडियन सोसाइटी ऑफ नेफ्रोलॉजी, वेस्ट जोन चैप्टर (ISNWZ) एनुअल साइंटिफिक कॉन्फ्रेंस 12 सितंबर से शुरू होने जा रही है। इस तीन दिनी कार्यक्रम के दौरान किडनी स्वास्थ्य, बीमारियों के प्रबंधन, आधुनिक उपचार तकनीकों और नई शोध पर विशेष पैनल डिस्कशंस,

.

इंडियन सोसाइटी ऑफ नेफ्रोलॉजी, वेस्ट जोन चैप्टर के ऑर्गनाइजिंग चेयरमैन डॉ. प्रदीप सालगिया ने बताया कि ‘आईएसएन डब्ल्यूजेड-2025’ नेफ्रोलॉजी एक्सपर्ट्स के लिए ज्ञान और अनुभव साझा करने का उत्कृष्ट मंच है। हमें गर्व है कि पूरे वेस्ट जोन मप्र, छत्तीसगढ़, राजस्थान, गुजरात से प्रतिभागियों का स्वागत करने का अवसर इंदौर को मिला है।

ऑर्गनाइजिंग सेक्रेटरी डॉ. राजेश भराणी ने कहा कि यह कॉन्फ्रेंस किडनी की देखभाल और नए उपचार तरीकों की जानकारी प्राप्त करने का एक अनूठा अवसर है। तीन दिनों तक प्रतिभागियों को सीखने, अनुभव साझा करने और रिसर्च की नई दिशा समझने का मौका मिलेगा।

ISNWZ-2025 ना सिर्फ किडनी स्वास्थ्य के क्षेत्र में प्रगति को उजागर करेगा, बल्कि इस दिशा में सहयोग और नवाचार को बढ़ावा देने वाला एक सशक्त मंच भी साबित होगा।



Source link