Bhopal News: BJP नेता ने उठाया खौफनाक कदम, महिला संग अश्लील वीडियो हुआ था वायरल

Bhopal News: BJP नेता ने उठाया खौफनाक कदम, महिला संग अश्लील वीडियो हुआ था वायरल


Last Updated:

Bhopal News: भोपाल में भाजपा युवा मोर्चा के पूर्व नेता जीत निशोदे ने अश्लील वीडियो वायरल होने के बाद फांसी लगाकर आत्महत्या की कोशिश की. पार्टी ने उन्हें पद से हटाया. महिला ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं पर वीडियो वाय…और पढ़ें

BJP नेता ने उठाया खौफनाक कदम, महिला संग अश्लील वीडियो हुआ था वायरलBJP नेता ने उठाया खौफनाक कदम
Bhopal News: भोपाल में भाजपा युवा मोर्चा के पूर्व मंडल महामंत्री जीत निशोदे ने गुरुवार को फांसी लगाकर आत्महत्या की कोशिश की. हाल ही में उनका एक महिला के साथ अश्लील वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था, जिसके बाद मंगलवार को विवाद बढ़ने पर भाजपा ने उन्हें मंडल महामंत्री के पद से हटा दिया. इस घटना से परेशान और डिप्रेशन में आए जीत ने गुरुवार दोपहर अपने घर में फांसी लगाने की कोशिश की. परिजनों ने तुरंत उन्हें फंदे से उतारा और शाहपुरा के पुष्पांजलि अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उनकी हालत गंभीर बनी हुई है.

घर में फांसी लगाने की कोशिश
वीडियो में दिखने वाली महिला ने चार कांग्रेस कार्यकर्ताओं—अंकित दुबे, अज्जू, विशाल राव और दीपू—पर गंभीर आरोप लगाए. उसने कहा कि इन लोगों ने चोरी-छिपे उसका और उसके होने वाले पति का निजी वीडियो बनाकर वायरल किया. महिला का दावा है कि यह सब इसलिए किया गया, क्योंकि उसके होने वाले पति भाजपा से जुड़े हैं और राजनीति में सक्रिय हैं. उसने इसे बदनाम करने की साजिश बताया. महिला ने शाहपुरा थाने में एफआईआर दर्ज कराई, लेकिन पुलिस पर कांग्रेस नेता आरिफ मसूद के दबाव के कारण कार्रवाई में देरी हो रही है. उसने यह भी कहा कि उसने कांग्रेस के पीसीसी चीफ जीतू पटवारी से संपर्क किया, लेकिन उन्होंने कोई मदद नहीं की और बात को टाल दिया. महिला ने कांग्रेस की इस हरकत पर सवाल उठाते हुए कहा कि पार्टी इतना नीचे कैसे गिर सकती है. उसने मांग की कि आरोपियों पर जल्द से जल्द कार्रवाई हो.

दूसरी ओर, भाजपा युवा मोर्चा के अरेरा मंडल अध्यक्ष अभिषेक पुरोहित ने जीत निशोदे को न केवल पद से हटाया, बल्कि उनकी प्राथमिक सदस्यता भी रद्द कर दी. इस मामले को लेकर कांग्रेस ने भाजपा पर निशाना साधा और कहा कि क्या यही भाजपा का चरित्र है. इस घटना ने भोपाल में राजनीतिक हलकों में हलचल मचा दी है. लोग इस मामले में पुलिस की कार्रवाई और दोनों पार्टियों के रवैये पर नजर रखे हुए हैं. जीत की हालत और इस मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई पर सभी का ध्यान टिका है.

Anuj Singh

Anuj Singh serves as a Content Writer for News18MPCG (Digital), bringing over Two Years of expertise in digital journalism. His writing focuses on hyperlocal issues, Political, crime, Astrology. He has worked a…और पढ़ें

Anuj Singh serves as a Content Writer for News18MPCG (Digital), bringing over Two Years of expertise in digital journalism. His writing focuses on hyperlocal issues, Political, crime, Astrology. He has worked a… और पढ़ें

न्यूज़18 हिंदी को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।
homemadhya-pradesh

BJP नेता ने उठाया खौफनाक कदम, महिला संग अश्लील वीडियो हुआ था वायरल



Source link