मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव कल (शुक्रवार) गांधी सागर में फॉरेस्ट रिट्रीट कार्यक्रम का शुभारंभ करेंगे। कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर कलेक्टर अदिति गर्ग और पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार मीना ने स्थल का निरीक्षण किया।
.
प्रशासनिक अधिकारियों ने हेलीपैड, पार्किंग, बैरिकेडिंग, मंच और आमसभा स्थल की तैयारियों का जायजा लिया। कलेक्टर ने लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग को पेयजल व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। साथ ही नगर निकाय विभाग को साफ-सफाई और चलित शौचालय की व्यवस्था करने को कहा गया।
पुलिस विभाग यातायात, पार्किंग और सुरक्षा प्रबंधन की जिम्मेदारी संभालेगा। एसडीईआरएफ और गोताखोर दल की तैनाती के भी आदेश दिए गए।
निरीक्षण के दौरान अपर कलेक्टर एकता जायसवाल समेत जिला और ब्लॉक स्तर के तमाम अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे।