एक ओवर में 3 विकेट, फिर भी कुलदीप आउट, PAK के खिलाफ मैच से कर दिए जाएंगे बाहर

एक ओवर में 3 विकेट, फिर भी कुलदीप आउट, PAK के खिलाफ मैच से कर दिए जाएंगे बाहर


Last Updated:

कुलदीप यादव पर अक्सर रवींद्र जडेजा और वाशिंगटन सुंदर जैसे ऑलराउंडर्स को तरजीह दी जाती है. कुलदीप भारत की हालिया आईसीसी जीत में अहम भूमिका निभा चुके हैं फिर भी उनकी जगह पर सवालिया निशान होता है.

कुलदीप यादव पर संजय मांजरेकर का बयान
नई दिल्ली: भारत ने दुबई में अपने एशिया कप 2025 अभियान की धमाकेदार शुरुआत की. संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) पर नौ विकेट की करारी जीत के साथ कुलदीप यादव ने सात साल बाद टी-20 में प्लेयर ऑफ द मैच अवॉर्ड जीता. कुलदीप ने सिर्फ सात रन देकर चार विकेट झटके.

मगर इस शानदार प्रदर्शन के बावजूद संजय मांजरेकर को ऐसा लगता है कि ये चाइनामैन गेंदबाज पाकिस्तान के खिलाफ होने वाले अगले मुकाबले से बाहर कर दिया जाएगा. पूर्व भारतीय बल्लेबाज संजय मांजरेकर ने सोशल मीडिया पर एक तंज कसते हुए एक पोस्ट लिखा.



Source link