ग्वालियर| कोचिंग जा रहे छात्र की बाइक युवकों की गाड़ी से टकरा गई। युवकों ने झगड़ा किया। गाड़ी में बैठाकर ले गए और छात्र को जमकर पीटा। बाइक में तोड़फोड़ कर आग लगा दी। छात्र ने जनकगंज पुलिस थाने में चार युवकों के खिलाफ केस दर्ज कराया है। नवग्रह कॉलोनी निवास
.
गाड़ी टकराने के बाद सनी ने अपने साथ गोलू राजावत, आशीष चौरसिया और लक्ष्मण राजावत को बुलाया। चेतन को बाइक पर बैठाकर सब्जी मंडी ले गए और मारपीट की। चेतन ने अपने भतीजे अभिषेक को फोन कर बुलाया। अभिषेक अपने दोस्त मिलन राठौर के साथ पहुंचा। चारों युवकों ने चेतन, अभिषेक और मिलन को भी पीटा। चेतन की गाड़ी में तोड़फोड़ की और अभिषेक की गाड़ी में आग लगा दी।