Asia Cup Standings: हांगकांग से जीतकर भी नंबर-1 नहीं बना बांग्लादेश, पॉइंट्स टेबल ने बढ़ाईं इन टीमों की धड़कनें

Asia Cup Standings: हांगकांग से जीतकर भी नंबर-1 नहीं बना बांग्लादेश, पॉइंट्स टेबल ने बढ़ाईं इन टीमों की धड़कनें


Asia Cup Points Table Latest Update: बांग्लादेश ने एशिया कप के अपने पहले मैच में हांगकांग पर आसानी से जीत दर्ज की है. ग्रुप बी में हांगकांग का यह दूसरा मुकाबला था. इससे पहले उसे अफगानिस्तान के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा था. अब वह 2 मैचों में 2 शिकस्त के साथ टूर्नामेंट से लगभग बाहर हो गया है. अफगानिस्तान के बाद बांग्लादेश ने भी ग्रुप में जीत से शुरुआत की है. दोनों के 2-2 अंक हैं, लेकिन बेहतर नेट रनरेट के दम पर अफगानिस्तान पहले स्थान पर काबिज है.

सबसे नीचे हांगकांग

बांग्लादेश की टीम हांगकांग को बुरी तरह हराने के बावजूद पहले स्थान पर नहीं पहुंच पाई. उसका नेट रनरेट +1.001 है. वहीं, अफगानिस्तान +4.700 नेट रनरेट के साथ शीर्ष पर बरकरार है. हांगकांग की टीम दो मैचों में दो हार के साथ अंक तालिका में सबसे नीचे चौथे स्थान पर है. उसका नेट रनरेट -2.889 है. अगर वह श्रीलंका के खिलाफ अप्रत्याशित जीत भी हासिल कर ले तो उसके नेट रनरेट का प्लस में आना असंभव ही लग रहा है. लंकाई टीम अब तक एक भी मैच नहीं खेली है. वह 13 सितंबर को अफगानिस्तान के खिलाफ मैच से अपने अभियान की शुरुआत करेगी.

Add Zee News as a Preferred Source


ये भी पढ़ें: ब्रेट ली ने चुनी एशिया की सर्वश्रेष्ठ Playing XI, भारत के इन महान क्रिकेटर्स को टीम में दी जगह

ग्रुप ऑफ डेथ

ग्रुप बी को एशिया कप 2025 में ‘ग्रुप ऑफ डेथ’ भी कहा जा रहा है. इसमें तीन ऐसी टीम लगभग एक जैसी है. श्रीलंका और बांग्लादेश को अफगानिस्तान से कड़ी टक्कर मिलने वाली है. ऐसे में किसी एक का बाहर होना तय माना जा रहा है. इसे देखते हुए ये तीनों टीमें हांगकांग पर बड़ी जीत के प्लान से टूर्नामेंट में उतरी हैं. इस मामले में अफगानिस्तान की टीम बांग्लादेश से आगे निकल गई है. अब देखना है कि श्रीलंकाई टीम कैसा प्रदर्शन करती है.

fallback

किसी तरह 140 के पार पहुंचा हांगकांग

अबू धाबी में बांग्लादेश ने टॉस जीतकर गेंदबाजी का फैसला किया. तस्कीन अहमद ने दूसरे ओवर में अंशुमन रथ को विकेट के पीछे कैच कराकर बांग्लादेश के लिए विकेटों का सिलसिला शुरू किया. इसके बाद तंजिम हसन साकिब ने पांचवें ओवर में बाबर हयात को बोल्ड कर हांगकांग का स्कोर 30-2 कर दिया. दो मजबूत साझेदारियों की बदौलत हांगकांग 18वें ओवर की शुरुआत तक 117-4 पर पहुंच गया. ओपनर जीशान अली ने 34 गेंदों में 30 रन बनाकर पारी को संभाला, जबकि निजाकत खान (40 गेंदों में 42 रन) और यासिम मुर्तजा (19 गेंदों में 28 रन) ने भी अच्छा योगदान दिया. हांगकांग ने आखिरी तीन ओवरों में 26 रन बनाकर 20 ओवरों में 143/7 का स्कोर खड़ा किया. तस्कीन अहमद (2-38), साकिब (2-21) और रिशाद हुसैन (2-31) ने शानदार गेंदबाजी की.

ये भी पढ़ें: शेन वॉर्न की एक सलाह ने बदल दी कुलदीप यादव की जिंदगी, बना दिया दुनिया का खूंखार स्पिनर

बांग्लादेश की आसान जीत

बांग्लादेश ने परवेज हुसैन एमोन के 14 गेंदों में 19 रनों की तेज पारी की बदौलत अच्छी शुरुआत की. हांगकांग की तरह बांग्लादेश ने भी पहले छह ओवरों में दो विकेट खो दिए. कप्तान लिटन दास (39 गेंदों में 59 रन) और तौहीद हृदॉय (36 गेंदों में 35* रन) ने टीम को सुरक्षित रूप से जीत दिलाई. दोनों ने गैप में गेंद को धकेलकर और विकेटों के बीच तेज दौड़ लगाकर अपनी साझेदारी को आगे बढ़ाया. जैसे-जैसे वे लक्ष्य के करीब पहुंचे, दोनों बल्लेबाजों ने बड़े शॉट खेलने शुरू किए. लिटन दास लक्ष्य से सिर्फ दो रन पहले आउट हुए, लेकिन बांग्लादेश ने सात विकेट और 14 गेंदें शेष रहते हुए जीत हासिल कर ली.



Source link